FOOD Department Vacancy : बेसब्री से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। खाद्य विभाग द्वारा फूड डिपार्टमेंट वेकेंसी में 417 पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया चालू होने पर आवेदन कर सकते है।
यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश में MP Assistant Manager के लिए बम्फर भर्ती शुरू,सैलरी भी मिलेगी 1 लाख रूपए महीना
फूड डिपार्टमेंट वेकेंसी
खाद्य विभाग भर्ती में उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है तो आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खाद्य विभाग भर्ती में आवेदन 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो जायेंगे। इस भर्ती की अंतिम तिथि 15 मई 2024 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के बाद 22 मई 2024 तक अपने दस्तावेजों को संशोधन कर सकते हैं।
फूड डिपार्टमेंट भर्ती की आयु सीमा
- न्यूनतम आयु सीमा – 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष।
- आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार ही की जाएगी।
फूड डिपार्टमेंट भर्ती के लिए योग्यता
खाद्य विभाग भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी विद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान की पास डिग्री करना आवश्यक है। इसके आलावा उम्मीदवार किसी भी विद्यालय से रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, डेरी रसायन विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी खाद्य और पोषण से ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार यूपी PET 2023 पास होना चाहिए। योग्यता से जुडी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है।
फूड डिपार्टमेंट भर्ती के लिए चयन
- लिखित परीक्षा।
- दस्तावेज वेरीफाई।
- मेडिकल जांच।
- मेरिट लिस्ट के आधार पर
फूड डिपार्टमेंट भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- खाद्य और पोषण डिग्री।
- चिकित्सा विज्ञान की डिग्री।
- रसायन विज्ञान की डिग्री।
- UPSSSC PET का सर्टिफिकेट।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
यह भी पढ़े- NRRMS Jobs: 3826 पदों पर बंपर वैकेंसी,आज ही करे आवेदन
फूड डिपार्टमेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
खाद्य विभाग भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार को 25 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड यूपीआई से भी कर सकते है।
फूड डिपार्टमेंट भर्ती में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आपको खाद्य विभाग आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने ऑनलाइन फॉर्म का ऑप्शन खुलकर आ जाएगा।
- इसमें मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड कर फार्म को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
- इसके बाद आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
- अंत में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट ले लेना है।