India Post GDS Merit List 2024: भारत पोस्ट जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2024 के लिए मेरिट सूची जारी करने वाला है। यह एक बहुत ही अच्छी खबर है उन सभी उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। यह भर्ती राज्य-वार आयोजित की गई है, विभिन्न राज्यों में रिक्त पदों की संख्या अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, राजस्थान में 2,718, बिहार में 2,558, उत्तर प्रदेश में 4,588, मध्य प्रदेश में 4,011 और छत्तीसगढ़ में 1,338 पद हैं। आइये जानते है इसके बारे में. ..
Table of Contents
मेरिट सूची इन स्टेप से देखे
- सबसे पहले, आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद, आपको होम पेज पर ‘इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024’ या इसी तरह का कोई लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा। यहां आपको अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
- अपने रिजल्ट को भविष्य के लिए सेव कर लें। आप इसे कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले सकते हैं।
ऐसे होंगा चयन
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। एक मेरिट सूची राज्य-वार या फिर सर्कल-वार तैयार की जाएगी। इसके बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।