देखिए अश्वत्थामा के प्रायश्चित और कल्कि अवतार के उदय की गाथा, ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार

By
On:
Follow Us

तैयार हो जाइए एक ब्लॉकबस्टर अनुभव के लिए, देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, रविवार 28 दिसंबर को शाम 7 बजे

आयुष गुप्ता संवाददाता मुंबई, 26 दिसंबर 2025: जब अधर्म की काली छाया दुनिया पर हावी होने लगेगी, तब पृथ्वी पर जन्म लेगा एक दिव्य अवतार- कल्कि, जो अधर्म का विनाश करके धर्म की पुनर्स्थापना करेगा। फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ इसी भविष्यवाणी को साकार करती है, और इसे अश्वत्थामा की अमर गाथा से जोड़ती है, वह योद्धा, जो शापित होकर अनंत काल तक पृथ्वी पर भटकने को मजबूर है।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में जबर्दस्त विजुअल्स के साथ एक अद्भुत संसार नजर आएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन इस शापित महायोद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। तैयार हो जाइए एक अद्भुत अनुभव के लिए, देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, रविवार 28 दिसंबर को शाम 7 बजे।अपनी कला के माहिर निर्देशक नाग अश्विन की कल्पना से जन्मी ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ भारतीय सिनेमा के लिए एक नया अध्याय साबित हुई है।

अपने शानदार वीएफएक्स, बेमिसाल दृश्यों के अलावा पुराणों एवं भविष्य की दुनिया के अनोखे संगम के साथ, यह फिल्म एक ऐसा सिनेमाई अनुभव लेकर आई है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। चाहे भव्य युद्ध हों या कल्पनाओं के शहर, हर सीन इतनी बारीकी से गढ़ा गया है कि लगेगा, जैसे आप उसी दुनिया का हिस्सा हैं।इस महागाथा में दीपिका पादुकोण कल्कि की जननी के रूप में, तो प्रभास अजेय योद्धा कर्ण के रूप में नजर आएँगे, जो विनाश के कगार पर खड़ी दुनिया में धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा।

इस एपिक ब्लॉकबस्टर का अनुभव करना न भूलें। देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, इस रविवार, 28 दिसंबर को शाम 7 बजे।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment