Khandwa: महिलाओं व बालीकाओ के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ

By
On:
Follow Us
खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) शाहिद शाह: हज़रत खानशाहवली वार्ड क्रमांक 36 खण्डवा में युग शक्ति सामाजिक संस्था की वरिष्ठ कार्यकर्ता रुखसार मैडम के नेतृत्व में महिलाओं व बालीकाओ के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र के कई सेंटर खण्डवा शहर में खोले गए। जिसमें हर 3 महीने बाद जो महिलाएं व बालिकाऐ सिलाई का 3 महीने का कोर्स कंप्लीट कर लेती हैं। उन बालिकाओं महिलाओं को एक सर्टिफिकेट दिया जाता हैं। जो नगर निगम खंडवा से अप्रूवल (अधिकृत) होता हैं। आज वही सर्टिफिकेट महिलाओं एवं बालिकाओ को हज़रत खानशाहवली वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद मोहम्मद शब्बीर का़दरी साहब और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रुखसार मैडम के हाथों से संयुक्त रूप से दिया गया रुखसार मैडम एंव संस्था का मकसद ग़रीब महिलाओं व बालिकाओ को संबल देना आत्मनिर्भर बनाना।
इस मौके पर पार्षद मोहम्मद शब्बीर का़दरी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रुखसार मैडम, नजमा मैडम, मुस्कान मैडम इत्यादि मौजूद थे।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment