रामलीला मैदान में “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली” के लिए किसान कांग्रेस की बड़ी तैयारी—तीन प्रमुख कमेटियों का गठन, AICC मुख्यालय में हुई रणनीतिक बैठक

By
On:
Follow Us

नई दिल्ली। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली” को सफल बनाने के लिए किसान कांग्रेस ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में किसान कांग्रेस की एक अहम बैठक आज कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर और विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता AICC सेक्रेटरी और किसान कांग्रेस की इंचार्ज नेटा डिसूजा ने की, जबकि किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे। किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैरा ने बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत दहिया, तथा सहयोग मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने किया।

पदाधिकारियों ने 14 दिसंबर की रैली को लेकर संख्याबल और तैयारी का प्रस्तुत किया खाका

बैठक में नेशनल कोऑर्डिनेटर, ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर और स्टेट चेयरमैन ने अपनी–अपनी जिम्मेदारी और रैली में लाए जाने वाले संख्याबल की जानकारी प्रस्तुत की। सभी ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया कि किसान कांग्रेस को पार्टी हाईकमान ने जो दायित्व दिया है, उसे वे मिलकर पूरी ताकत के साथ निभाएंगे।

AICC इंचार्ज नेटा डिसूजा बोलीं—“14 दिसंबर निर्णायक आंदोलन का आगाज़”

नेटा डिसूजा ने बैठक में कहा—
“विधानसभा चुनाव, खाप पंचायतें, किसानों से संवाद और सोशल मीडिया अभियान—किसान कांग्रेस ने हर मोर्चे पर बेहतरीन काम किया है। अब 14 दिसंबर का कार्यक्रम हमारे लिए निर्णायक आंदोलन की शुरुआत है। हर पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।”
उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस के कार्यों की लगातार जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुँच रही है।

अखिलेश शुक्ला का संबोधन—“हाईकमान ने किसान कांग्रेस पर भरोसा जताया है”

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने किसान कांग्रेस की टीम पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने कहा—
“14 दिसंबर की महारैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उठाया जा रहा बड़ा कदम है। सभी पदाधिकारी अपनी भूमिका मजबूती से निभाएँ।”

तीन प्रमुख कमेटियों का गठन—प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

किसान कांग्रेस ने 14 दिसंबर की रैली के लिए तीन बड़ी कमेटियों का गठन किया:

1️⃣ हेल्प डेस्क एवं प्रबंधन कमेटी

– प्रबल प्रताप शाही
– आनंद पाल सिंह
– फरीद अहमद
– अतर सिंह
– मोहम्मद जुनेद
– पंचम सिंह
– विनोद त्यागी
– योगेंद्र तोमर
– प्रदीप राणा
– अजीत

2️⃣ मीडिया प्रबंधन कमेटी

दीपक शर्मा (मीडिया प्रभारी)

3️⃣ सोशल मीडिया एवं प्रचार कमेटी

– जय बर्मा
– अजीत राय
– सौरभ त्यागी
– संतोष सिन्टू मिश्रा
– दिलीप मिश्रा
– रामचंद्र कर
– कल्पना सिंह

इन कमेटियों का उद्देश्य रैली में आने वाले किसानों का उचित प्रबंधन, मीडिया संचालन और सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना है।

सुखपाल खैरा ने जताया आभार—“पूरी ताकत से जुटें”

किसान कांग्रेस चेयरमैन सुखपाल खैरा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैली संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रतीक होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे रैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरा योगदान दें।

“राहुल गांधी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं”—किसान कांग्रेस

अंत में अखिलेश शुक्ला ने कहा—
“राहुल गांधी देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और सुखपाल खैरा जी के निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करें।”

👉 ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें MP Jankranti News के साथ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment