Lakhpati Didi Yojana: सभी महिलाओ को सरकार दे रही है 5 लाख रूपये का लोन, ऐसे उठाना पड़ेगा लाभ
हाल ही में जारी किए गए बजट में, सरकार ने लखपति दीदी योजना में बड़े बदलाव किए हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य अब 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। लखपति दीदी योजना और इसमें हुए बदलावों के बारे में पूरी जानकारी के लिए, इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Table of Contents
यह भी पढ़े :- Royal Enfield Classic 350 Bobber का धांसू लुक देख हर बजनदार बोलेगा ‘क्या चीज बनाई’ कीमत में कम और फीचर्स स्मार्ट
लखपति दीदी योजना क्या है?
लखपति दीदी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2023 में चलाई गई एक जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से, सरकार महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और स्वरोजगार स्थापना के लिए 5,00,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर रही है। योजना के तहत दिए जाने वाले ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जाता है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की एक अनूठी योजना है।
केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना के माध्यम से 2025 तक 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।
लखपति दीदी योजना 2024 राजस्थान में बदलाव
हाल ही में, राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2024-25 जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में चल रही सरकारी योजनाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं। लखपति दीदी योजना में, राजस्थान सरकार ने अब राज्य में वर्ष 2025 तक 15 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। पहले राज्य ने इस योजना के लिए 5 लाख का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है।
लखपति दीदी कौन है?
सरकार द्वारा जारी लखपति दीदी योजना के अनुसार, लखपति दीदी का मतलब ऐसी महिला है जिसकी सालाना आमदनी कम से कम 1,00,000 रुपये है और इसके लिए मासिक आमदनी करीब 10 हजार रुपये है। यह महिला अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। लखपति दीदी का मतलब सिर्फ महिला की आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि यह महिला समाज और राज्य के निर्माण में भी सक्रिय भागीदार होनी चाहिए।
योजना के लाभ
लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह (SHG Self Help Group) से जुड़ी महिलाओं को दिया जाता है। इन महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उचित प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इस प्रशिक्षण के लिए लाभार्थी महिला से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
इसके साथ ही, अगर महिला अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती है, तो लखपति दीदी योजना के माध्यम से उसे 5,00,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाता है।
योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- योजना का नाम: लखपति दीदी योजना बदलाव
- लाभ: महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
- ऋण राशि: ब्याज मुक्त ऋण ₹5,00,000/- तक
- लाभार्थी: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
- आधिकारिक वेबसाइट: lakhpatididi.gov.in
योजना में दिया जाने वाला प्रशिक्षण
लखपति दीदी योजना में महिलाओं को कृषि संबंधी कार्यों की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ड्रोन उड़ाने, तकनीकी जानकारी, मरम्मत आदि से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
इसके अलावा, महिलाओं को प्लंबिंग का काम जैसे घर के पाइपलाइन फिटिंग, टूटी की मरम्मत आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
LED बल्ब निर्माण:- महिलाओं को LED ब्लब बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता हैं। इसमें LED ब्लब के हिस्सों को जोड़कर नया ब्लब बनाने का प्रशिक्षण तथा ख़राब ब्लब को रिपेयर करने जैसे कार्य सिखाये जाते हैं।
लखपति दीदी योजना ऑनलाइन आवेदन करें
लखपति दीदी योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन करके इसका लाभ ले सकते हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक लेख में ऊपर सारणी में दे दिया गया हैं। योजना में आवेदन करने के लिए महिला आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, निवास प्रमाण, तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्य होने के प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होती हैं।