भोपाल, 13 अगस्त 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश (MPBSE) ने वर्ष 2026 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह फैसला मण्डल परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इस घोषणा के साथ ही लाखों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों को परीक्षा की सटीक तैयारी के लिए जरूरी समय-सारणी मिल गई है।

मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल
1. हायर सेकेंडरी परीक्षा (कक्षा 12)
- परीक्षा अवधि: 7 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026
- समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- कुल दिवस: 17 दिन
मध्यप्रदेश बोर्ड हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा टाइमटेबल 2026
क्र. | दिनांक | दिवस | विषय/समूह | कोड | समय: 09:00 बजे से 12:00 बजे तक |
---|---|---|---|---|---|
1 | 07-02-2026 | शनिवार | हिंदी/उर्दू | 051/055 | |
2 | 09-02-2026 | सोमवार | मराठी | 054 | |
3 | 10-02-2026 | मंगलवार | इंग्लिश/फिजिक्स/इकोनॉमिक्स/एनिमल हस्ब. | 052/210/140/430 | |
4 | 13-02-2026 | शुक्रवार | अन्य चयन विषय | – | |
5 | 14-02-2026 | शनिवार | गायन वादन/तबला पखावज | 163/164 | |
6 | 16-02-2026 | सोमवार | संस्कृत | 053 | |
7 | 17-02-2026 | मंगलवार | ड्राइंग/केमिस्ट्री/इतिहास/बिजनेस स्टडीज | 162/220/110/310/410 | |
8 | 18-02-2026 | बुधवार | विज्ञान/गृह विज्ञान | – | |
9 | 19-02-2026 | गुरुवार | मनोविज्ञान | 167 | |
10 | 20-02-2026 | शुक्रवार | NSQF/शारीरिक शिक्षा/कृषि | – | |
11 | 21-02-2026 | शनिवार | होम साइंस/एकाउंटेंसी | 168/320 | |
12 | 23-02-2026 | सोमवार | बायोलॉजी | 231 | |
13 | 25-02-2026 | बुधवार | गणित | 150 | |
14 | 26-02-2026 | गुरुवार | राजनीति शास्त्र | 130 | |
15 | 27-02-2026 | शुक्रवार | इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस | 151 | |
16 | 02-03-2026 | सोमवार | समाजशास्त्र | 166 | |
17 | 03-03-2026 | मंगलवार | भूगोल/फसल उत्पादन | 120/420 |
आवश्यक निर्देश:
- सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 8:00 बजे पहुँचना अनिवार्य।
- परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक प्रवेश लें।
- 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- प्रश्नपत्र 8:55 बजे बांटे जाएंगे।
- प्रैक्टिकल परीक्षा 10-02-2026 से 10-03-2026 के मध्य।
2. हाईस्कूल परीक्षा (कक्षा 10)
- परीक्षा अवधि: 11 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026
- समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- कुल दिवस: 15 दिन
मध्यप्रदेश बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा टाइमटेबल 2026
क्र. | दिनांक | दिवस | विषय | कोड | समय: 09:00 बजे से 12:00 बजे तक |
---|---|---|---|---|---|
1 | 11-02-2026 | बुधवार | हिंदी | 401 | |
2 | 13-02-2026 | शुक्रवार | NSQF/AI | 508 | |
3 | 14-02-2026 | शनिवार | उर्दू | – | |
4 | 17-02-2026 | मंगलवार | अंग्रेजी | 411 | |
5 | 19-02-2026 | गुरुवार | संस्कृत/अन्य भाषा | 512/502/504/507/509 | |
6 | 20-02-2026 | शुक्रवार | मूकबधिर/दृष्टिहीन हेतु विशेष विषय | 162/163/164/165 | |
7 | 24-02-2026 | मंगलवार | गणित | 100 | |
8 | 27-02-2026 | शुक्रवार | विज्ञान | 200 | |
9 | 02-03-2026 | सोमवार | सामाजिक विज्ञान | 300 |
जरूरी निर्देश:
- परीक्षा केंद्र पर प्रातः 8:00 बजे पहुँचना अनिवार्य।
- परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक प्रवेश लें।
- 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- प्रश्नपत्र 8:55 बजे बांटे जाएंगे।
- प्रैक्टिकल परीक्षा 10-02-2026 से 10-03-2026 के मध्य।
3. डी.पी.एस.ई. परीक्षा (विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा)
- परीक्षा अवधि: 10 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026
- समय: दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक
- कुल दिवस: 8 दिन
4. प्रायोगिक परीक्षाएं (हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/डी.पी.एस.ई.)
- परीक्षा अवधि: 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026
- स्थान: नियमित छात्रों के लिए संबंधित संस्था में, स्वाध्यायी छात्रों के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर
- समय: संस्था/केंद्र के अनुसार नियत
डीपीएसई (डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन) परीक्षा टाइमटेबल 2026
प्रथम वर्ष
क्र. | दिनांक | विषय |
---|---|---|
1 | 10-02-2026 | पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सिद्धांत एवं उसका भारत में ऐतिहासिक विकास |
2 | 13-02-2026 | बाल विकास |
3 | 16-02-2026 | शिक्षण विधियां एवं साधन सामग्री |
4 | 18-02-2026 | भाषा (हिंदी एवं अंग्रेजी), सामाजिक अध्ययन |
द्वितीय वर्ष
क्र. | दिनांक | विषय |
---|---|---|
1 | 11-02-2026 | बाल स्वास्थ्य, आहार, पोषण एवं बाल कल्याण |
2 | 14-02-2026 | बाल मनोविज्ञान |
3 | 17-02-2026 | बाल शाला प्रबन्ध एवं सामुदायिक जीवन |
4 | 19-02-2026 | पर्यावरण विज्ञान, गणित |
अन्य निर्देश:
- सभी छात्रों को 8:00 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना जरूरी।
- परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक प्रवेश लें।
- 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं।
- प्रश्नपत्र 8:55 बजे देंगे।
- प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल द्वारा 10-02-2026 से 10-03-2026 के मध्य।
यह भी पढ़ें: Prestige PG Campus में भारी उथल-पुथल, MBA की 150 सीटें खाली; फीस ₹5 लाख हुई
परीक्षा का महत्व और तैयारी
MPBSE द्वारा घोषित शेड्यूल राज्य के करीब 20 लाख छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नियमित और स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी रणनीति बना सकते हैं। DPSE की परीक्षा शिक्षा क्षेत्र में पारंगत होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है, जो भविष्य में शिक्षण कार्य संभालेंगे।
परीक्षार्थियों की सहायता के लिए उपाय
- बोर्ड ने टाइम टेबल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया है।
- प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां और स्थान स्पष्ट रूप से बताई गई हैं, जिससे सभी छात्रों के लिए पारदर्शिता बनी रहे।
- Official Website: Link

- MP Jankranti News Website: www.mpjankrantinews.in
- Follow MP Jankranti News: Twitter | Facebook | Instagram
- अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की भर्तियों स्कूल कॉलेज, सरकारी विभागों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दिए दी गई लिंक से व्हाट्सएप पर जुड़े Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें!