अलीराजपुर :- विधामसभ चुनाव 2023 के चुनाव के लिए सबसे बड़ी ख़बर सामने आई है। भाजपा ने आज चुनाव के लिए अलीराजपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान के नाम की घोषणा कर दी है।
भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने कुल 39 नामो को घोषणा करते हुए सूची जारी की, जिसमे अलीराजपुर सीट से पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान को प्रत्यशी बनाया गया है। अलीराजपुर सीट के लिए नागरसिंह चौहान की घोषणा के साथ ही जोबट सीट पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं गौरतलब है कि जिन सीटों के लिए नामो की घोषणा की गई है, उन सभी सीटों पर वर्तमान में काँग्रेस के विधायक है। ये सारी सीटें भाजपा ने 2018 के चुनाव में हारी थी।
एमपी जनक्रांति न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर