भारतीय रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों, जिनमें नर्सिंग अधीक्षक भी शामिल हैं, के लिए भर्ती निकाली है। यह एक सुनहरा मौका है उन सभी उम्मीदवारों के लिए जो रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं। बता दे की इस पदों पर भर्तियां के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 1376 पदों पर भर्तियां करेगा. नोटिफिकेशन 8 अगस्त को जारी किया गया था. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी और 16 सितंबर 2024 तक चलेगी. आइये जानते है इसके बारे में. .
Table of Contents
पद विवरण
| पद | पदसंख्या |
| आहार विशेषज्ञ | 5 |
| नर्सिंग अधीक्षक | 713 |
| ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट | 4 |
| क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट | 7 |
| डेंटल हाइजीनिस्ट | 3 |
| डायलिसिस तकनीशियन | 20 |
| स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड III | 126 |
| लैब अधीक्षक ग्रेड III | 27 |
| पर्फ्यूजनिस्ट | 2 |
| फिजियोथेरेपिस्ट ग्रेड II | 20 |
| व्यावसायिक चिकित्सक | 2 |
| कैथ लैब तकनीशियन | 2 |
| फार्मासिस्ट (प्रवेश ग्रेड) | 246 |
| रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन | 64 |
| भाषण चिकित्सक | 1 |
| हृदय तकनीशियन | 4 |
| ऑप्टोमेट्रिस्ट | 4 |
| ईसीजी तकनीशियन | 13 |
| लैब सहायक ग्रेड II | 94 |
| फील्ड वर्कर | 19 |
शेक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए शेक्षणिक योग्यता की अगर हम बात करे तो नर्सिंग अधीक्षक पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. साथ आवेदक का रजिस्ट्रेशन भारतीय नर्सिंग काउंसिल में भी होना चाहिए. लैब सहायक पद के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होने के साथ उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए. फार्मासिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
रेलवे भर्तियों में विभिन्न पदों के लिए उम्र सीमा अलग-अलग निर्धारित है. जिसे नोटिफिकेशन में देख सकते है. इसमें ओबीसी वर्ग के इन उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाती है. और एससी/एसटी वर्ग के इन उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाती है.
आवेदन शुल्क
- जनरल और ओबीसी श्रेणी: 500 रुपये
- एससी और एसटी श्रेणी: 250 रुपये
ऐसे करे आवेदन
- सबसे पहले, आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। यह वेबसाइट आपको सभी नवीनतम भर्तियों, नोटिफिकेशन्स और आवेदन फॉर्म तक पहुंच प्रदान करेगी।
- नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद, आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में आपसे आपके व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (यदि कोई हो), और अन्य आवश्यक जानकारी पूछी जाएगी।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। इन दस्तावेजों में आपका पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं।
- सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आप अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।





