सागर, 17 सितंबर (सोनू प्रजापति)। मध्य प्रदेश के सागर जिले की जनपद पंचायत देवरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जामनपुर परासिया में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने पर एक गंभीर घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत के सरपंच देवेंद्र कुर्मी और सचिव विष्णु उपाध्याय पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों को उजागर करने की कोशिश करने पर दोनों ने कथित तौर पर बौखलाहट में एक निंदनीय कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार, देवरी नगर में रहने वाले समाजसेवी सुधीर पांडेय ने जब इन भ्रष्टाचार के मामलों को सामने लाने की पहल की, तो उन पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि सचिव विष्णु उपाध्याय के बेटे ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर सुधीर पांडेय पर यह हमला किया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
Also Read: अडानी को 1 रुपए में 1,050 एकड़ जमीन: कांग्रेस का आरोप, चुनाव से पहले ‘डबल लूट’
ग्रामीणों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर इस तरह के हमले करना लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।


लोक सेवा केंद्र में मनमानी और लापरवाही की शिकायत
इसी दौरान, सागर शहरी लोक सेवा केंद्र में मनमाने तरीके से काम करने और लापरवाही की भी शिकायत सामने आई है। सिविल कोर्ट सागर के अधिवक्ता राजेश वर्मा ने कलेक्टर को एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 8 जुलाई 2025 को उन्होंने लक्ष्मी यादव के लिए खसरा की पांच साल की नकल के लिए आवेदन (क्रमांक Rs 427/0729/85/2025) किया था, जिसकी प्राप्ति की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 थी।
Also Read: अदाणी मानहानि मामला: कोर्ट के आदेश के बाद पत्रकारों ने दाख़िल की अपील
राजेश वर्मा का आरोप है कि निर्धारित तिथि के बाद भी उन्हें नकल नहीं मिली। उन्होंने कई बार लोक सेवा केंद्र के चक्कर लगाए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकायत के अनुसार, जब वह 16 सितंबर 2025 को फिर गए, तो वहां के कर्मचारी दीपक बंसल ने उन्हें बताया कि नकल बन गई है, लेकिन गुम हो गई है। जब राजेश वर्मा ने इसका विरोध किया, तो कर्मचारी ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, “मेरा दिमाग खराब मत करो… जहां जाना है जाइए, जो करना है करिए, मैं नकल नहीं दे सकता।”
शिकायतकर्ता ने बताया कि यह नकल भोपाल में चल रहे एक केस के लिए न्यायालय में पेश करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उन्हें जल्द से जल्द नकल दिलवाई जाए और संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए। यह घटना सरकारी दफ्तरों में व्याप्त लापरवाही और नागरिकों की परेशानियों को दर्शाती है।
रिपोर्ट: सोनू प्रजापति, सागर (मध्य प्रदेश) 📞 7582995977
👉 ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें MP Jankranti News के साथ।
