गीता जयंती के अवसर पर सस्वर गीता पाठ हुआ वेदपाठी ब्राम्हणो का सम्मान किया।

By
On:
Follow Us

ताल। म.प्र. शासन धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार तथा वीर भारत न्यास के सहयोग से नगर परिषद ताल जिला रतलाम में दिनांक 1 दिसंबर 2025 सोमवार को गीता जयंती तथा अंतर्राश्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शासन निर्देशानुसार गीता के 15वे अध्याय का सस्वर पाठ पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वैदिक पाठशाला मनुनिया के बटुको द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष मुकेश परमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शुभम राठौड, सभापति गोरधन पोरवाल, दिनेश माली, पार्षद मनीष भोला परमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अतिथियो के द्वारा भगवान श्रीकृष्‍ण की पुजा अर्चन कर गीता जी के पाठ का पठन, चिंतन किया गया। वीर भारत न्यास के द्वारा उपलब्ध कराई गई गीताजी की पुस्तको को उपस्थित नागरीको को वितरीत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीगोपीनाथ मंदिर में प्रातः 11 बजे आयोजित कर वैद पाठशाला के बटुको द्वारा पाठ के उपरांत आरती कर प्रसादी वितरण की गई। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मुकेश परमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गीता जीवन को सार्थक बनाने का परम साधन है जिससे व्यक्ति अपने जीवन में सुधार कर शांति प्राप्त कर सकता है। सभी को गीता का पठन, वाचन, करना चाहिए। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष मुकेश परमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शुभम राठौड, सभापति गोरधन पोरवाल, दिनेश माली, पार्षद मनीश भोला परमार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गौरव शर्मा, वरिष्‍ठ पत्रकार शिवशक्ति शर्मा, प्राचार्य प्रमोद भट्ट, शिक्षक सत्यनारायण राठौड, विरेन्द्रसिंह सिसोदिया, नपा कर्मचारीगण शमशुद्दीन खान, कांतिलाल राठौड, नरेश कुमार गोयल, जगदीपसिंह कुशवाह, मुकेश पाटीदार, दिलीप धाकड, रवि दरकुनिया, संतोष बघेल, रीना राठौड, रविन्द्र शुक्ला, चेतन गुणेरा, कमल माली सहित नागरीकगण उपस्थित हुए। पुजन पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी के सम्पन्न करवाया। संचालन मोहित शर्मा ने किया। आभार सीएमओ गौरव शर्मा माना।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment