ताल नगर परिषद ने बनाया रिकॉर्ड: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का 100% कार्य पूरा, बीएलओ और टीम को अधिकारियों ने दी बधाई

By
On:
Follow Us

MP जनक्रांति न्यूज़ | ताल (रतलाम)

नगर परिषद ताल क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–Special Intensive Revision) के तहत एक बड़ा उपलब्धि दर्ज की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति मिशा सिंह, ERO श्रीमति रचना शर्मा के मार्गदर्शन में, AERO एवं तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, तथा नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद ताल ने 100% SIR कार्य पूरा कर लिया है।

नगर परिषद ताल अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 111 से 123 तक पुनरीक्षण कार्य को पूरी तरह अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसके चलते ताल जिले में 100% SIR कार्य पूर्ण करने वाला पहला निकाय बन गया है।

Also Read: MP में 2003 की मतदाता सूची खोजने का नया तरीका — अब मिनटों में मिलेगा पुराना रिकॉर्ड

अथक प्रयासों का परिणाम: बीएलओ और कर्मचारियों ने किया दिन-रात काम

इस उपलब्धि के पीछे

  • सुपरवाइजर,
  • बीएलओ,
  • नगर परिषद कर्मचारियों
  • एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम का
    महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टीम ने पिछले कई दिनों से निरंतर मेहनत कर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी मतदाता छूटे नहीं और संपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का विशेष सहयोग

अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को सराहना और बधाई देते हुए कहा कि यह कार्य टीम भावना और समर्पण का परिणाम है।

इस कार्य में विशेष सहयोग रहा—

  • नपा अध्यक्ष – मुकेश परमार
  • मंडल अध्यक्ष – शुभम राठौड़
  • नगर परिषद पार्षदगण
  • नगर के समस्त मतदाता
  • महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक – श्रीमती मोनिका शुक्ला

इन कर्मचारियों की भूमिका रही सराहनीय

सुपरवाइजर:

राजेश कुमावत, अशोक शर्मा

बीएलओ:

दिलीप धाकड़, ललिता भनोपा, बलराम कल्याने, नदीम मेव, दिनेश शर्मा, आसिफ खान, मुकेश पाटीदार, मुख्तायारुल हसन, कैलाशचंद्र वर्मा, अनीता सोनी, रीना पोरवाल, शकील बेग, अब्दुल रशीद खान

नगर परिषद कर्मचारी:

मोहित शर्मा, रविंद्र शुक्ला, रवि दरकुनिया, कमल माली, जितेंद्र राठौड़

इन सभी की मेहनत की बदौलत SIR कार्य शत–प्रतिशत सफलता के साथ पूरा हो सका।

👉 ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें MP Jankranti News के साथ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment