MP Jan Kranti News इंदौर, 12 अगस्त 2025 | अरशद खान
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए है।
मुख्य जानकारी | विवरण |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
पदों की कुल संख्या | 4,543 |
नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 सितंबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएट |
आयु सीमा | 21 – 31 वर्ष |
पदों का विवरण (Post Details)
1. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
यह सबसे बड़ा पद है, जिसके लिए कुल
4,242 पद उपलब्ध हैं।
श्रेणी | पदों की संख्या |
अनारक्षित | 1705 |
EWS | 422 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 1143 |
अनुसूचित जाति | 890 |
अनुसूचित जनजाति | 82 |
योग | 4242 |
यह भी पढ़ें: RRC Western Railway Recruitment 2025: स्पोर्ट्स कोटा से 64 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
2. प्लाटून कमाण्डर पीएसी / उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (पुरुष)
यह पद केवल पुरुषों के लिए है, जिसकी कुल संख्या
135 पद है।
श्रेणी | पदों की संख्या |
अनारक्षित | 56 |
EWS | 13 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 36 |
अनुसूचित जाति | 28 |
अनुसूचित जनजाति | 02 |
योग | 135 |
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- आधिकारिक वेबसाइट: Click Here
- नोटिफिकेशन: Click Here

- MP Jankranti News Website: www.mpjankrantinews.in
- Follow MP Jankranti News: Twitter | Facebook | Instagram
- अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की भर्तियों स्कूल कॉलेज, सरकारी विभागों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दिए दी गई लिंक से व्हाट्सएप पर जुड़े Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें!