अब एक ही UPI आई डी से कर सकेंगे 5 लोग पेमेंट, सरकार ने लॉन्च की UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस, जानिए

By
On:
Follow Us

आजकल डिजिटल पेमेंट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है इस लिए सरकार ने UPI ऐप में एक नया फीचर ‘UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस’ लॉन्च किया है। इस सुविधा को एक्टिवेट करके आप अपने UPI ऐप में एक या उससे ज्यादा व्यक्ति को ऐड कर पाएंगे। ऐड किए गए सभी लोग आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर पाएंगे। UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस डिजिटल भुगतान को और भी सुरक्षित और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइये जानते है इसके बारे में. ..

यह भी पढ़े- सांपो की खेती करते है इस गांव के लोग, इस लिए रहती है मार्केट में इसकी मांग, जानिए

UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस

इस सेवा के माध्यम से, एक प्राथमिक UPI उपयोगकर्ता अपने UPI ऐप पर अपने विश्वसनीय द्वितीयक उपयोगकर्ताओं के साथ आंशिक या पूर्ण डेलीगेट के लिए प्राथमिक लिंक के रूप में कार्य कर सकता है। इसका मतलब है कि एक ही UPI ID का उपयोग करके कई लोग भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा उन परिवारों, छोटे व्यवसायों या संगठनों के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है जहां कई लोग एक ही खाते से भुगतान करते हैं।

इतने का कर सकते है लेनदेन

आपको बता दे की इसमें आम तौर पर, एक महीने में एक द्वितीयक उपयोगकर्ता अधिकतम ₹15,000 तक का लेनदेन कर सकता है। एक बार में एक द्वितीयक उपयोगकर्ता अधिकतम ₹5,000 तक का लेनदेन कर सकता है।

यह भी पढ़े- Iphone की धज्जिया मचा देंगा Samsung का दमदार स्मार्टफोन, तगड़े कैमरे के साथ इतनी है कीमत

UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस ऐसे काम करती है

UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस एक बेहद उपयोगी सुविधा है जो हमारे दैनिक जीवन में डिजिटल भुगतानों को और अधिक आसान बनाती है। UPI सर्किल में मुख्य उपयोगकर्ता अपने UPI अकाउंट से एक या अधिक लोगों को सेकेंडरी यूजर के रूप में लिंक कर सकता है। लिंक होने के बाद, सेकेंडरी यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइस के माध्यम से मुख्य उपयोगकर्ता के UPI अकाउंट से भुगतान कर सकते हैं। और  इस UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस का उपयोग कई स्थितियों में किया जा सकता है, जैसे माता-पिता अपने बच्चों की कॉलेज की फीस भरने के लिए UPI सर्किल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment