World Coconut Day 2024: इस समय हुयी थी नारियल डे मनाने की शुरुआत, ऐसे करे इसकी खेती होंगी तगड़ी कमाई

By
On:
Follow Us

World Coconut Day 2024: विश्व नारियल दिवस हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है। बता दे World Coconut Day मनाने कि शुरूआत 2009 में इंटरनेशनल कोकोनट कमेटी द्वारा की गई थी। इस डे को शुरू करने का कारण नारियल की खेती को बढावा देना और लाभ अर्जित करना था। यह दिन नारियल के महत्व और इसके विभिन्न उपयोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। नारियल केवल एक फल ही नहीं बल्कि कई संस्कृतियों में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। तो आइये जानते है इसके बारे में…

यह भी पढ़े- Kisan Karj Mafi List: 2 लाख रु की किसान कर्ज माफ़ी योजना की क़िस्त की तीसरी सूचि जारी, ऐसे चेक करे सूचि में नाम

हिंदू धर्म में नारियल का महत्व

हिंदू धर्म में नारियल को अति पवित्र माना जाता है। इसे श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल को भगवान को अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हिंदू धर्म में होने वाले लगभग सभी पूजा-पाठ में नारियल का उपयोग किया जाता है। इसे भगवान को अर्पित करके आशीर्वाद मांगा जाता है। मान्यता है कि नारियल को तोड़ने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शुभ फल मिलते हैं। और हिंदू धर्म में यात्रा पर जाते समय नारियल साथ ले जाना शुभ माना जाता है। वही विवाह समारोह में नारियल का विशेष महत्व होता है। इसे वर-वधू के हाथों में दिया जाता है।

नारियल की खेती के बारे में

नारियल की खेती एक लाभदायक व्यवसाय हो सकता है। नारियल का उपयोग खाने, पेय, सौंदर्य उत्पादों और कई अन्य चीजों के लिए किया जाता है। इसकी बढ़ती मांग के कारण, नारियल की खेती एक आकर्षक विकल्प बन गई है नारियल की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। बता दे की नारियल को गर्म और आर्द्र जलवायु पसंद होती है। बता दे की लगाते समय अच्छे गुणवत्ता वाले नारियल के पौधे का चुनाव करें। बता दे की पौधों को 15-20 फीट की दूरी पर रोपें। नियमित रूप से इनकी सिंचाई करें। और मय-समय पर खाद डालें।

नारियल की खेती से कमाई

नारियल की खेती में कमाई की बात करे तो गर्मी में नारियल पानी की मांग बढ़ जाती है. गर्मी से बचने के लिए लोग नारियल पानी पीते हैं. साथ ही पूजा आदि के समय भी नारियल का डिमांड बढ़ता है. बाजार में पानी वाला प्रति नारियल 50 से 60 रुपये में बिकता है. इसकी खेती से तगड़ी कमाई हो सकती है.

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment