पानसेमल वार्ड क्रमांक 10 में महिलाओ और प्रथम बार मतदान करने वाली युवतियों को मेहंदी एवम रंगोली के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना पानसेमल की पर्यवेक्षक सुमन सूर्यवंशी ने बताया की वार्ड 10 में आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओ ,आशा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड की महिलाओ को मतदान करने हेतु प्रेरित किया उनके द्वारा हाथो पर मेहंदी बनाकर मेरा वोट मेरा अधिकार, व अन्य प्रेरणादायक वाक्य लिखकर जागरूक किया,साथ ही रंगोली बनाकर मतदाताओं को संदेश भी दिया।जिसके बाद पर्यवेक्षक द्वारा सभी को निडर, निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।इस दौरान वार्ड 10 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा विनोद पाटिल,सहायिका सहित वार्ड की महिलाएं और युवतियों ने भी सहभागिता की।
पानसेमल तहसील जनक्रांति न्यूज से संदीप पाटिल
7869458143