विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति द्वारा निकाली चुनरी यात्रा

By
On:
Follow Us
पानसेमल नगर में विश्व हिंदू, परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति द्वारा निकाली चुनरी यात्रा युवा पीढ़ी को संस्कृति और धर्म से जोड़कर रखने का मुख्य उद्देश्य।
पानसेमल नगर में स्थानीय गायत्री मंदिर से दुर्गा मंदिर तक चुनरी यात्रा का आयोजन हुआ।दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की प्रखंड सह संयोजीका शिल्पी कुलकर्णी ने बताया की नवरात्रि में शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना की जाती हैं, और जिस प्रकार माता जी ने अनेक रूप धारण कर राक्षसों का वध किया था इस प्रकार दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति द्वारा 9 दिनों तक आराधना करते हुए बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया,बहनों ने भगवा ध्वज लहराते हुए मुख्य मार्ग से दुर्गा मंदिर तक माताजी के जयकारों के साथ चुनरी यात्रा निकाली।इस दौरान दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की जिला संयोजिका श्रीमती रंजना चौहान,प्रखंड संयोजिका श्रीमती शिल्पी कुलकर्णी, श्रीमति निर्मला बर्डे, एवम् दुर्गा वाहिनी की बहने शामिल रही।
पानसेमल तहसील (जनक्रांति न्यूज) से संदीप पाटिल
7869458143
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment