जाजपुर, 07/04 (निप्र) : “स्वास्थ्य ही संपत्ति है” संदेश को आधार बनाकर हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जाजपुर रोड में टाटा स्टील मेडिका अस्पताल के तत्वावधान में देव इंटरनेशनल स्कूल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब एवं वरिष्ठ नागरिक मंच के सहयोग से एक विशाल स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली सुबह 7 बजे चोरदा बाइपास से प्रारंभ होकर कहनेईपुर स्थित टाटा मेडिका अस्पताल पर समाप्त हुई। रैली में डॉक्टर, मेडिका स्टाफ, आईएमए के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य तथा देव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली का विशेष आकर्षण स्कूल की ओर से शामिल किए गए दो घोड़े रहे।
इस रैली के माध्यम से पूरे व्यासनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाया गया। स्कूल की कोऑर्डिनेटर सोनिया बेदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक रहना हम सभी का कर्तव्य है।
इस वर्ष की थीम “मेरा विश्व, मेरा स्वास्थ्य” पर आधारित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुकांत पात्र, कालीचरण बास्के, दीपक पाणिग्राही, मौसुमी, सरस्वती पंडा और शिव शंकर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जाजपुर रोड में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, रैली में शामिल हुए देव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं
By DIPAK RANJAN
On: April 7, 2026 3:20 PM
---Advertisement---