मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: छत्रीपुरा में युवक को कुचला, मौत; 5 KM पीछा करने के बाद भी आरोपी फरार

On: March 8, 2026 3:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक बेकाबू रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 19 वर्षीय एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

सेहरी के समय हुआ हादसा

छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच सिलावटपुरा स्थित गणेश मंदिर के पास हुई। उस समय इलाके के कुछ युवक ‘सेहरी’ के लिए बाहर खड़े थे। तभी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आई और तनवीर खान (19) और उसके दोस्त फैजान मंसूरी (22) को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दोपहर को तनवीर ने दम तोड़ दिया। तनवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं, घायल फैजान का इलाज अभी जारी है।

5 किलोमीटर तक पीछा, लेकिन आरोपी निकला शातिर

मौके पर मौजूद चश्मदीद इरफान ने बताया कि उसने अपनी बाइक से स्कॉर्पियो का करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपी ड्राइवर गाड़ी को गंगवाल बस स्टैंड, महूनाका और फूटीकोठी होते हुए चंदन नगर की तरफ ले गया और वहां से धार रोड (बेटमा) की ओर भाग निकला। रफ्तार इतनी तेज थी कि इरफान गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस को इलाके के सीसीटीवी कैमरों में स्कॉर्पियो दिखाई दी है। फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर और ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगा दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mathura News: मथुरा में ‘जंगलराज’! वर्चस्व की जंग में 30 मिनट तक बरसती रहीं गोलियां, खून से सने लोग और चारों तरफ चीख-पुकार

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल शुक्ला पंचतत्व में विलीन

सिर से बहता खून, आँखों में जीत का जज़्बा: चोटिल पहलवान अबू बकर बामस लगातार दूसरी बार बने ‘तेलंगाना केसरी’

Indore News: चौराहे पर ‘चालान’ काटने में मस्त पुलिस, उधर दिनदहाड़े ‘कुर्बानी के बकरे’ उड़ा रहे बेखौफ चोर! UP-Bihar बना जूनी इंदौर?

मां का हाथ कटने पर ITBP जवानों ने घेरा कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस, जानें पूरा मामला

TRS कॉलेज की B.Com CA छात्रा मानशी त्रिपाठी फिर बनी सोशल मीडिया चर्चा का केंद्र, ग्लैमरस रील्स से आध्यात्मिक पोस्ट तक का सफर बना चर्चा का विषय

Leave a Comment