मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ‘उमंग 2026’ का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में झलकी प्रतिभाओं की चमक।

On: February 23, 2026 3:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ‘उमंग 2026’ का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में झलकी प्रतिभाओं की चमक।

सागर।

स्थानीय सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 19 से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘उमंग 2026’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. पी. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच संचालन छात्र अनुराग उपाध्याय, शैलेंद्र कुर्मी, रक्षा कोरी एवं सैफी खान ने कुशलतापूर्वक किया।

उत्सव के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की रचनात्मकता देखने को मिली। रंगोली, वॉल पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आधुनिक रुचियों को ध्यान में रखते हुए रील मेकिंग और सेल्फी बूथ मेकिंग जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

स्टाफ सदस्यों के लिए कुर्सी दौड़ एवं लेफ्ट-राइट गेम ने उत्सव में मनोरंजन का रंग भरा।
अंतिम दिवस 21 फरवरी को स्टेज इवेंट्स की धूम रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ‘बॉलीवुड’ और ‘मदर नेचर’ थीम पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। सोलो एवं समूह नृत्य और गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण रहा मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘बधाई’ की मनमोहक प्रस्तुति, जिसे समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड फिटनेस क्लब द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रभावशाली स्किट ड्रामा प्रस्तुत किया गया। श्रीमती रेखा अहिरवार के मार्गदर्शन एवं श्रीमती पूर्वी पारीक के निर्देशन में मंचित इस नाटक में विद्यार्थियों ने पढ़ाई और प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न मानसिक दबाव को सशक्त अभिनय के माध्यम से दर्शाया। शुभ शुक्ला, परिधि सोनी, सैफी खान, राम भरत सिंह एवं आराध्या साहू के अभिनय की सराहना की गई।

वरिष्ठ श्री एस.पी. बिजौरिया के मार्गदर्शन तथा मुख्य प्रभारी श्रीमती वैशाली ताम्रकार एवं सह-प्रभारी श्रीमती रेखा अहिरवार के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए

Mp जनक्रांति न्यूज़ सागर से

सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

mob 7582995977

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

भ्रष्ट सरपंच-सचिव की रक्षा में अंधा-बहरा बना प्रशासन बेलढाना पंचायत पर जनपद अधिकारियों की मेहरबानी, 300 मीटर सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट ।

इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: छत्रीपुरा में युवक को कुचला, मौत; 5 KM पीछा करने के बाद भी आरोपी फरार

बेलढाना में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री से बन रही सड़क; सरपंच-सचिव और अधिकारी मौन ।

पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए चलेगा विशेष अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

देवरी में 11 पेटी अवैध शराब जब्त, बोलेरो सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Comment