मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सागर में त्योहारों की तैयारियां तेजकलेक्टर संदीप जी आर के सख्त निर्देश: विद्युत ऑडिट, सीसीटीवी चेक और शांति व्यवस्था पर विशेष जोर

On: March 1, 2026 12:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सागर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर संदीप जी आर ने की। उन्होंने सभी धर्मों के पर्व आपसी सद्भाव और परंपराओं के अनुरूप मनाने की अपील की।बैठक में होली, रंग पंचमी, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में होली, रंग पंचमी, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।⚡ विद्युत ऑडिट और प्रकाश व्यवस्था पर जोरकलेक्टर ने निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों सहित पूरे जिले में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निगम द्वारा संपूर्ण जिले का विद्युत ऑडिट कराया जाएगा, ताकि जहां प्रकाश की कमी है, वहां सुधार किया जा सके।होलिका दहन विद्युत लाइनों के नीचे न करने और सड़कों को नुकसान से बचाने हेतु मिट्टी डालकर दहन करने के निर्देश भी दिए गए।

🎥 सीसीटीवी कैमरों की जांच अनिवार्यकलेक्टर ने थानों सहित आम नागरिकों से अपील की कि घरों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांच लें। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में ये कैमरे महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होते हैं।

🔊 लाउडस्पीकर उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश लागूत्योहारों के दौरान लाउडस्पीकर का उपयोग सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का जिम्मेदारी से उपयोग करने तथा केवल धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति गीत बजाने की बात कही गई।

🧹 सफाई, पेयजल और सड़क मरम्मत के निर्देशत्योहार स्थलों के आसपास प्रतिदिन सफाई, कचरा उठाने के लिए विशेष दस्ता, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा पुराने कचरे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए।

🚦 ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था कड़ीभोपाल रोड एवं झांसी रोड पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। भारी वाहनों को बायपास से निकाला जाएगा। तेज रफ्तार बाइक चलाने, ओवरलोडिंग तथा सड़क पर वाहन खड़े करने पर सख्ती बरती जाएगी।शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाएगी। नगर दंडाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे।

🚫 अवैध शराब और असामाजिक तत्वों पर सख्तीत्योहारों के दौरान अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों पर पूर्व से ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाएगी। किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।

🏥 आपात चिकित्सा दल रहेंगे तैनातत्योहारों के दौरान आपात चिकित्सा दल, एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में एडीएम श्री अविनाश रावत, एडिशनल एसपी श्री लोकेश सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, सीएसपी श्री ललित कश्यप, नगर निगम उपायुक्त श्री बघेल सहित शांति समिति के सदस्य एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने अंत में कहा कि “सागर जिले की परंपरा रही है कि सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

MP जनक्रांति न्यूज़ सागर से

संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

Mob 7582995977

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और मालिनी गौड़ का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के अपमान का मुद्दा उठाया

देवरी में मुक्ति धाम सौंदर्यीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, प्रशासन की चयनात्मक सजगता पर उठे तीखे सवाल ।

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता और अभद्र भाषा का मामला, IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग।

भविष्य से भेंट: CMO गौरव शर्मा ने ताल मे छात्रों को करियर के अवसरों से किया प्रेरित

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

भ्रष्ट सरपंच-सचिव की रक्षा में अंधा-बहरा बना प्रशासन बेलढाना पंचायत पर जनपद अधिकारियों की मेहरबानी, 300 मीटर सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट ।

Leave a Comment