मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में देव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

On: February 27, 2026 4:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ओडिशा / भुवनेश्वर, 27 फरवरी (ब्यूरो):
हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन (HOF) द्वारा आयोजित वर्ष 2025–26 के अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय चरण (Level-1 एवं Level-2) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में ओडिशा के जाजपुर जिले के कुसुनपुर स्थित देव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के कक्षा 1 से 10 तक के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 48 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर मेडल तथा 11 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
द्वितीय चरण में विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जिनमें प्रमुख रूप से —
संभव कुमार पंडा, शशांक सिन्हा, रियांश कुमार शर्मा, आदिति तनया मलिक, अक्षिता सिंह, आलिया सिंह, सौमिक बेहरा, देवांश दाश, सोया कालिया, खुशबू दाश, अनिका कुमारी, श्रद्धा पंडा, आदित्य शशांक जेना, अर्पिता पी. साहू, आकांक्षा स्वाईं, आदित्य सिंह, आरोमिरा साहू, सानवी वैरागडे, हरलीन बेदी एवं द्वीपन्विता पाणीग्राही शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली सरकार द्वारा पंजीकृत एक शैक्षिक, सामाजिक एवं गैर-लाभकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध और लोकप्रिय बनाना है।
परीक्षा का सफल संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्मल कुमार राणा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर सोनिया बेदी एवं बलबीर सिंह, तथा हिंदी विभाग प्रमुख दीपक रंजन पाणीग्राही के नेतृत्व में किया गया। हिंदी विभाग के शिक्षक — सुप्रिया प्रधान, शीतल बैरागडे, सरिता गुप्ता, नीमा दाश, पूनम कौर एवं विश्वजीत पंडा ने परीक्षा आयोजन में महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।
विद्यालय के अध्यक्ष बुद्ध देव राउत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mathura News: मथुरा में ‘जंगलराज’! वर्चस्व की जंग में 30 मिनट तक बरसती रहीं गोलियां, खून से सने लोग और चारों तरफ चीख-पुकार

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल शुक्ला पंचतत्व में विलीन

सिर से बहता खून, आँखों में जीत का जज़्बा: चोटिल पहलवान अबू बकर बामस लगातार दूसरी बार बने ‘तेलंगाना केसरी’

Indore News: चौराहे पर ‘चालान’ काटने में मस्त पुलिस, उधर दिनदहाड़े ‘कुर्बानी के बकरे’ उड़ा रहे बेखौफ चोर! UP-Bihar बना जूनी इंदौर?

मां का हाथ कटने पर ITBP जवानों ने घेरा कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस, जानें पूरा मामला

TRS कॉलेज की B.Com CA छात्रा मानशी त्रिपाठी फिर बनी सोशल मीडिया चर्चा का केंद्र, ग्लैमरस रील्स से आध्यात्मिक पोस्ट तक का सफर बना चर्चा का विषय

Leave a Comment