
REWA / TRS कॉलेज की B.Com CA छात्रा मानशी त्रिपाठी इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहे आध्यात्मिक कंटेंट के दौर में अब मानशी अपने Instagram और WhatsApp स्टेटस पर लगातार Premanand Maharaj के प्रवचन, भक्ति संदेश और धार्मिक विचार साझा करती नजर आ रही हैं।

हालांकि कुछ समय पहले तक मानशी का सोशल मीडिया प्रोफाइल बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देता था। Instagram पर वह कॉलेज ड्रेस और ट्रेंडिंग गानों पर रील्स बनाती थीं, जिन्हें लेकर कॉलेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चा भी हुई थी। एक रील के वायरल होने के बाद मामला इतना बढ़ गया था कि कई लोगों ने कॉलेज अनुशासन और सोशल मीडिया उपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।अब वही मानशी आध्यात्मिक पोस्ट और धार्मिक विचारों के कारण युवाओं के बीच अलग पहचान बना रही हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले जहां ग्लैमरस और ट्रेंडिंग रील्स देखने को मिलती थीं, वहीं अब भक्ति भजन, प्रेरणादायक संदेश और Premanand Maharaj के प्रवचन नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया यूजर्स के बीच मानशी का यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सकारात्मक परिवर्तन और अध्यात्म की ओर बढ़ता कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे बदलते ट्रेंड और सोशल मीडिया प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं।फिलहाल TRS कॉलेज की छात्रा मानशी त्रिपाठी एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही हैं।