Alirajpur कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया शस्त्रों का पूजन

By
On:
Follow Us
संवाददाता अलीराजपुर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नेतृत्व में शस्त्रों का पूजा पाठ किया गया। पुलिस के समस्त प्रकार के संसाधनों को एक जगह पर विधिविधान से पूजा कर हवन में आहुति दी गईं ।
तत्पश्चात् समस्त अधिकारियों के शासकीय वाहनो की पूजा की गई। शस्त्र पूजा में कलेक्टर डॉ अभय अरविन्द बेडेकर, जिला पंचायत CEO श्री अभिषेक चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस आर सेंगर, SDOP अलीराजपुर अश्विनी कुमार, एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव, उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा श्री बीएल अटोदे के  रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा , निरीक्षक विक्रम धार्वे, निरीक्षक मनोरमां सिसोदिया,सुबेदार बृजलाल रोकड़े, सूबेदार सुभाष, सूबेदार अर्जुन जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली ,थाना यातायात ,पुलिस लाइन ,कार्यालयों  के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिले के समस्त थानों में भी संबंधित थाना प्रभारियों के द्वारा शस्त्र एवं वाहनों का पूजन किया गया।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment