Alirajpur: जागरूकता अभियान अभिमन्यु-2 के तहत मैराथान दौड का आयोजन

By
On:
Follow Us

अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाया जा रहा है।
 

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश् मे जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाये जानें के निर्देश प्राप्त हुये थे। पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी निर्देशों के पालन में अलीराजपुर पुलिस के द्वारा भी संपूर्ण जिले मे 01 अगस्त 2023 से जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2”  चलाया जा रहा है, जो दिनांक 15.08.2023 तक चलेगा। जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” का मुख्य उदेश्य महिलाओं/बालिकाओं का समाज मे सम्मान हेतु बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिग समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत किया जाना एवं महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना है। 
जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” के तहत महिला सुरक्षा शाखा अलीराजपुर के द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2023 को जिले के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियान से संबंधित निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये गये- 
1- विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, लघु फिल्म का प्रदर्शन, 
2- सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं सेल्फी पॉइन्ट बनाए गए है । 
3- मैराथन दौड का आयोजन किया गया। मैराथन दौड का शुभारम्भ श्री बी एल अटौदे उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) अलीराजपुर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम तरोले द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा शाखा स्टाफ से महिला पुलिस आर  सुश्री वास्केल आर, रामनारायण चौहान एवं थाना कोतवाली स्टाफ, महिला थाना स्टाफ ने भी मैराथन दौड एवं अन्य गतविधियों मे भाग लिया। मैराथन दौड में लगभग 150 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। मैराथन दौड में भाग लेने वाले प्रतिभागीयों को अभिमन्यु के पोस्टर सहित “मैं हू अभिमन्यु” लिखी हुई टी’ शर्ट वितरित की गई । मैराथन दौड खेल परिसर से प्रारम्भ होकर जिला पुलिस कण्ट्रोल रूम अलीराजपुर में समाप्त हुई। उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) अलीराजपुर द्वारा अभियान के उद्देश्य से जूडी बाते जैसे लैंगिक समानता, महिला सम्मान आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।
एमपी जनक्रांति न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर

Also Read: –

  1. WhatsApp से पैसे कैसे earn कर सकते हैं | WhatsApp Se Paisa Kaise Earn Kar Sakte Hai
  2. बैंक अकाउंट नंबर से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें? | Bank Account Number Se Balance Kaise Check Kare
  3. लड़की की आवाज में बात करने के लिए बेस्ट 5 ऍप्स | Voice Changer Apps
  4. अपने Business को Google Maps में कैसे जोड़ें
  5. पैन कार्ड फोटो कैसे बदले | Pan Card Me Photo Kaise Badle
  6. अपने आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड है कैसे पता करे | Apne Aadhar Card Par Kitne Sim Card Hai Kaise Pata Kare
  7. Election Card में फोटो कैसे चेंज करे ?

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment