किसानों को दोगुना मुनाफा देंगी अंजीर की खेती, सरकार भी देंगी 50% सब्सिडी, जानें इसकी उन्नत किस्में

By
On:
Follow Us

अधिकतर किसान आज के इस युग में खेती के साथ-साथ मुनाफे की ओर भी ज्यादा ध्यान देते है। ऐसे में किसान परम्परागत खेती को छोड़कर कई नई फसलों की खेती कर रहे है। इसके चलते किसानों ने अंजीर की खेती करना शुरू कर दिया है कहा जा रहा है कि इसकी खेती से बागवानों को बेहद ज्यादा फायदा हो रहा है। किसानो का कहना है कि बंजर जमीन पर खेती करने से उन्हें कम लागत हो रही है इस कारण से उन्होंने पोषण से भरपूर फलों में अंजीर की खेती को चुना है। इसकी खेती से जमीन सोना उगल रही है। जिससे किसानो को दुगना मुनाफा हो रहा है।

यह भी पढ़े- लीवर और हृदय के लिए रामबाण है यह इमली, सिर्फ मांडू में मिलता है, अफगानिस्तान से लाया गया था यहाँ

आपको बता दें कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अंजीर की खेती करने वाले किसानों को अनुदान दे रही है। जिससे किसानों का खेती करने के ओर प्रोत्साहन बढ़ता जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत या उससे भी अधिक सब्सिडी प्रदान की जा रही है. ऐसे में कई राज्य के किसान इस योजना का भरपूर लाभ उठा रहे है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बंजर पड़ी जमीनों को फिर से खेती योग्य बनाने का फैसला लिया है। तो आइये जानते है किसान को अंजीर की खेती करने के बारे में।

मिट्टी और जलवायु

अंजीर की खेती करने के लिए जल से तलीय चिकनी और दोमट मिट्टी की जमीन होना चाहिए। इसकी खेती के लिए 6 से 7 पीएच मान वाली मिट्टी ज्यादा उपजाऊ मानी जाती है। इस मिट्टी में आसानी से खेती की जाती है इसकी खेती के लिए शुष्क और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। साथ ही मौसम परिवर्तन होने पर फसल पर ज्यादा ध्यान देना होता है। अंजीर के फल की अच्छी पैदावार पाने के लिए 25 से 35 डिग्री तक का तापमान उपयुक्त होता है। ऐसे में अंजीर की खेती का उत्पादन अच्छा होता है।

अंजीर की उन्नत किस्में

पुणे अंजीर की किस्म : अंजीर की इस किस्म में फल का आकर मध्यम और पीले रंग का होता है। इस पौधे की अच्छी बढ़ोतरी तापमान के अनुसार होती है। इसके लिए कम से कम 35 डिग्री से 40 डिग्री तक का तापमान होना चाहिए। इसके पौधे की ऊंचाई लगभग 8 फीट होती है और चौड़ाई 2.5 मीटर तक होती है। पुणे अंजीर के पौधे में एक साल में ही फल लग्न शुरी हो जाता है।

पंजाब अंजीर की किस्म : अंजीर की कई किस्म होती है ऐसे ही एक है पंजाब अंजीर। इस किस्म में फल बड़े और पीले रंग के लगते है। इसका पौधा 2 वर्ष में फल देने लगता है। इसके पौधे की लंबाई 10 से 15 फीट की होती है। इसकी खेती से 5 साल बाद 15 से 18 किलोग्राम की पैदावार प्राप्त होती है।

मार्शलीज अंजीर की किस्म : इस अंजीर के पौधे की हाइब्रिड किस्म होती है। इसके फल का भंडारण ज्यादा दिनों तक किया जा सकता है। इसके पौधे की लंबाई लगभग 3 से 5 मीटर तक की होती है। मार्शलीज अंजीर के प्रत्येक पौधे से एक साल में कम से कम 20 से 25 किलोग्राम फल का उत्पादन होता हैं।

पुणेरी अंजीर की किस्म : यह अंजीर की किस्म किसी भी मौसम में आसानी से लग जाती है, पुणेरी अंजीर किस्म के फल बहुत स्वादिष्ट और जामुनी कलर के होते हैं। इसके पौधे की ऊंचाई सबसे ज्यादा 8 से 12 फीट तक होती है। पुणेरी अंजीर की किस्म के एक पौधे में 1 साल के बाद हर साल 21 से 25 किलोग्राम तक फल मिलता हैं।

यह भी पढ़े- मुर्गा, बकरी पालन नहीं थोड़ी सी जगह पर कीजिये केकड़ा पालन, होंगी लाखो रु की कमाई, जानिए इसकी प्रजाति और पालन से जुडी जानकारी

अंजीर की खेती से मुनाफा

अगर आप भी अंजीर की खेती करना चाहते है तो इसके लिए आपको कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। यदि आप एक खेत में अंजीर के 500 पौधे लगाते है तो 2-3 साल बाद पौधे बड़े होने पर इनमें 10-15 किलो प्रति पेड़ फल प्राप्त कर सकते हैं। इस समय बाजार में यह काफी ज्यादा दाम में बिक रहा है क्योकि इसकी डिमांड अधिक है। इस प्रकार से आप अंजीर की खेती करके ज्यादा मुनफा कमा सकते है। इसकी खेती से आपको हर साल भर में 30 से 45 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment