Bigg Boss 17 NEW PROMO: खानजादी पर भड़के सलमान खान, कहा- शो छोड़ दो, क्या खानजादी घर से बाहर होंगी?

By
On:
Follow Us

Bigg Boss 17 NEW PROMO: बिग बॉस 17 में आज एक बड़ा धमाका देखने को मिलेगा। आज वीकेंड के वार में सलमान खान का पारा काफी चढ़ा हुआ दिख रहा है। सलमान खान खानजादी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। फुल हंगामा आज आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रोमो (Bigg Boss 17 NEW PROMO) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो के वीडियो में सलमान खान का पारा खानजादी पर भड़के हुए दिख रहे है। खानजादी सीधे कहती है कि, मुझे घर जाना है…सलमान खान सीधे कहते हैं कि फिर जा अभी घर…इसके बाद अंकिता खानजादी को शांत कराती हुई नजर आ रही है।

दरअसल, जिग्ना बोरा से खानजादी कहती हैं कि, मेरी तबीयत के बारे में मजाक मत करो। यह सुनकर सलमान खान कहते हैं कि, खानजादी, यहां कोई भी आपकी तबीयत के बारे में मजाक नहीं उड़ा रहा है…यहां आप खुद अपनी तबीयत के बारे में लगातार बात कर रही हैं। इस बार सलमान खान की बात सुनकर खानजादी रोते हुए कहती हैं कि, मुझे घर जाना है….

खानजादी की बात सुनकर सलमान खान बहुत गुस्सा हो जाते हैं और सीधे कहते हैं कि, घर जाना है ना…जा अभी घर।

बिग बॉस 17 के प्रोमो में, सलमान खान खानजादी से नाराज नजर आ रहे हैं। खानजादी ने कुछ ऐसा कहा जिससे सलमान खान बहुत नाराज हो गए। उन्होंने खानजादी से कहा, घर जाना है ना? तो जाओ अभी घर जाओ।

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि खानजादी जोर-जोर से रो रही है। सलमान खान को खानजादी का यह व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment