मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

निष्क्रिय अधिकारियों से त्रस्त ग्रामीणों की जनसुनवाई में फटकार — जमानपुर-परासिया पंचायत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

On: February 27, 2026 3:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

देवरी कला (जिला सागर):

निष्क्रिय अधिकारियों और अधूरे विकास कार्यों से परेशान ग्राम पंचायत जमानपुर-परासिया के ग्रामीणों ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सीधे प्रशासन के सामने मोर्चा खोल दिया।मंगलवार को देवरी ब्लॉक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अविनाश रावत के समक्ष लिखित शिकायत सौंपते हुए पंचायत में हुए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।यह जनसुनवाई संदीप जी आर के निर्देश पर उनकी अनुपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें कुल 319 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे गंभीर शिकायत जमानपुर-परासिया पंचायत से जुड़ी रही।

📌 ग्रामीणों के आरोप सीधे और स्पष्ट:सीसी सड़क निर्माण में भारी अनियमिततानाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोगखेत तालाब निर्माण के नाम पर राशि का दुरुपयोगपंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्य अधूरेसचिव–सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों के नाम पर राशि निकासीग्रामीणों का कहना है कि कागजों में विकास पूरा दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत में अधूरे ढांचे और खराब गुणवत्ता साफ नजर आ रही है।आवेदन में मांग की गई है कि सभी निर्माण कार्यों की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बड़ा सवाल क्या प्रशासन पंचायत स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई करेगा?या फिर जांच भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?

अब नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

MP जनक्रांति न्यूज़ देवरी सागर से

संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

mob 7582995977

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

भ्रष्ट सरपंच-सचिव की रक्षा में अंधा-बहरा बना प्रशासन बेलढाना पंचायत पर जनपद अधिकारियों की मेहरबानी, 300 मीटर सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट ।

इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: छत्रीपुरा में युवक को कुचला, मौत; 5 KM पीछा करने के बाद भी आरोपी फरार

बेलढाना में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री से बन रही सड़क; सरपंच-सचिव और अधिकारी मौन ।

पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए चलेगा विशेष अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

देवरी में 11 पेटी अवैध शराब जब्त, बोलेरो सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Comment