मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बेलढाना में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री से बन रही सड़क; सरपंच-सचिव और अधिकारी मौन ।

On: March 7, 2026 4:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बेलढाना में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री से बन रही सड़क; सरपंच-सचिव और अधिकारी मौन।

देवरी कला (जिला सागर)।देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार की आशंका और गहरा गई है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात तय मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के समय ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह का निर्माण जारी रहा तो पहली ही बारिश में सड़क उखड़ सकती है और सरकारी धन की बर्बादी होना तय है।

मामले में तब और संदेह गहरा गया जब पंचायत सचिव ने सड़क निर्माण की कुल लागत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है तो इतनी कम राशि में गुणवत्तापूर्ण सड़क बनना संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती या ठेकेदारी में मिलीभगत के आरोप सामने आ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब इस संबंध में सरपंच और पंचायत सचिव से सवाल किए गए तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मामले से बचते नजर आए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति पत्र और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

MP जनक्रांति न्यूज़ देवरी सागर से

संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ताल में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य चल समारोह व सम्मान समारोह आयोजित

डीजे पर अपशब्दों का विरोध बना जानलेवा: युवक की चाकू मारकर हत्या, दो घायल

Protected: जावरा में भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव: भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

बीजेपी विधायक के बेटे ने 5 लोगों को थार से कुचला, पुलिस ने दर्ज की FIR

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और मालिनी गौड़ का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के अपमान का मुद्दा उठाया

देवरी में मुक्ति धाम सौंदर्यीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, प्रशासन की चयनात्मक सजगता पर उठे तीखे सवाल ।

Leave a Comment