मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रीवा गैंगवार: पुलिस का ‘पीड़ित’ ही निकला मुख्य आरोपी, सनरूफ से दो पिस्टल लेकर फायरिंग का वीडियो वायरल

On: June 26, 2026 1:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Akshat Soni | Rewa firing case mein naam saamne aaya, police investigation jaari.

रीवा। रीवा में हुई चर्चित फायरिंग और गैंगवार मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है।

शुरुआती जांच में जिस युवक को पुलिस ने पीड़ित माना था, बाद में वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वही मुख्य आरोपियों में शामिल हो गया।

वायरल वीडियो में युवक चलती कार की सनरूफ से दो पिस्टल लेकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे विवाद की शुरुआत एक पिस्टल को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि एक युवक को कुछ समय पहले एक पिस्टल सुरक्षित रखने के लिए दी गई थी,

जिसके बाद उसी पिस्टल को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।सूत्रों के मुताबिक, 22 तारीख की रात करीब 12 बजे (23 तारीख लग चुकी थी) सिरमौर चौराहे से कुछ लोगों ने एक कार का पीछा किया। बताया जा रहा है कि पीछा करने वालों के पास दो गाड़ियां थीं—एक बोलेरो और दूसरी नेक्सॉन। दावा है कि बोलेरो से कार को आगे से रोकने की कोशिश की गई, जबकि पीछे से नेक्सॉन ने टक्कर मारकर रास्ता बंद कर दिया।

यह पीछा सिरमौर चौराहे से जेल गेट तक चला।सूत्रों का यह भी दावा है कि इसके बाद कार सवार युवकों के साथ मारपीट की गई और उनसे करीब 53 हजार रुपये नकद, एक iPhone 15, एक सैमसंग मोबाइल और सोने की चेन कथित तौर पर लूट ली गई।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में अक्षत सराफ, अंशुमान सिंह और उदय चंद के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।पुलिस पहले ही इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है। वहीं वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment