मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वरिष्ठ पटवारी रंगलाल शर्मा पंचतत्व में विलीन

On: July 16, 2026 4:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ताल। कस्बे के वरिष्ठ पटवारी रंगलाल शर्मा को गुरुवार को हजारों नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। चंबल तट स्थित मुक्तिधाम में वैदिक परंपरा एवं शास्त्रोक्त विधि से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन से राजस्व विभाग, प्रशासनिक अमले तथा नगरवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। अंतिम यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।
स्वर्गीय शर्मा का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह खारवां कला से ताल स्थित उनके नीम चौक निवास लाया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और नगरवासियों ने अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा नीम चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए चंबल तट स्थित मुक्तिधाम पहुंची। मार्ग में अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
मुक्तिधाम में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि से अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न कराई गईं। स्वर्गीय शर्मा को उनकी तीनों पुत्रियों कविता, कल्पना एवं प्रीति शर्मा तथा उनके भाइयों बसंतीलाल शर्मा, प्रकाश शर्मा और सत्यनारायण शर्मा ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार से पूर्व कृषि उपज मंडी परिसर के सामने राजस्व विभाग की ओर से श्रद्धांजलि आयोजित की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विवेक सोनकर, तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा, राजस्व निरीक्षक रमेश सोलंकी सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शॉल अर्पित कर दिवंगत पटवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय रंगलाल शर्मा ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सरल व्यवहार से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई तथा वे सदैव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते रहे।
मुक्तिधाम में आयोजित शोकसभा में एसडीएम विवेक सोनकर, तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, राजस्व निरीक्षक रमेश सोलंकी, पत्रकार राजेंद्र सिंह सिसोदिया, मनीष भट्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पालीवाल, जनपद पंचायत सदस्य नंदकिशोर जायसवाल, पूर्व पार्षद नवीन मेहता, गोवर्धन पोरवाल, कुलदीप दरेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल रावत, जगदीश शर्मा, प्रशांत शुक्ला, संजय कुशवाह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की अंतिम यात्रा और शोकसभा में उमड़ी भीड़ ने स्वर्गीय रंगलाल शर्मा के प्रति लोगों के स्नेह, सम्मान और लोकप्रियता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment