


जनसुनवाई में 168 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कुल 168 आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।इस अवसर पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा तथा सिटी मजिस्ट्रेट श्री अमन मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आयोजित इस जनसुनवाई में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, नगरीय निकाय, विद्युत, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण सामने आए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को समयसीमा में संतोषजनक जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित हो रही है।
Mp जनक्रांति न्यूज़ सागर से संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट Mob 7582995977