मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रतलाम में आवाज तेज। फीस, किताब और यूनिफॉर्म के नाम पर बढ़ते आर्थिक बोझ पर ग्राहक पंचायत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

On: February 24, 2026 5:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा अभिभावकों पर डाले जा रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम इकाई ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जोरदार आवाज उठाई। संगठन ने स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य करने और हर साल यूनिफॉर्म बदलने जैसी मनमानी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके बावजूद निजी स्कूल हर वर्ष अभिभावकों पर किताबों, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक भार डाल रहे हैं। संगठन ने मांग की कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्कूलों की निगरानी के लिए प्रशासन व अभिभावकों की संयुक्त टीम गठित की जाए, जो आकस्मिक निरीक्षण कर अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे।

ग्राहक पंचायत ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के बावजूद निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोपने, हर साल पुस्तकों में अनावश्यक बदलाव, दुकानदारों से गठजोड़ कर सामग्री खरीदने के लिए बाध्य करने, फीस निर्धारण की गाइडलाइन के उल्लंघन और पालक-शिक्षक संघ के औपचारिक गठन जैसे मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के अलावा महेंद्र भंडारी, सत्येन्द्र जोशी, श्याम ललवानी, नरेश सकलेचा, संजीव राव, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।

ओर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और मालिनी गौड़ का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के अपमान का मुद्दा उठाया

देवरी में मुक्ति धाम सौंदर्यीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, प्रशासन की चयनात्मक सजगता पर उठे तीखे सवाल ।

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता और अभद्र भाषा का मामला, IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग।

भविष्य से भेंट: CMO गौरव शर्मा ने ताल मे छात्रों को करियर के अवसरों से किया प्रेरित

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

भ्रष्ट सरपंच-सचिव की रक्षा में अंधा-बहरा बना प्रशासन बेलढाना पंचायत पर जनपद अधिकारियों की मेहरबानी, 300 मीटर सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट ।

Leave a Comment