मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भविष्य से भेंट: CMO गौरव शर्मा ने ताल मे छात्रों को करियर के अवसरों से किया प्रेरित

On: April 5, 2026 1:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---


ताल। मप्र शासन के निर्देश अनुसार कलेक्टर जिला रतलाम के आदेश पर स्कुल चले हम अभियान अंतर्गत एक बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम “भविष्य से भेंट” का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी जिला रतलाम के द्वारा चयनित विद्यालयों मे दिनांक 4 अप्रेल 2026 शनिवार को आयोजित किया गया। ताल के शासकीय माध्यमिक विद्यालय डाइस कोड 23200116713 मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ताल गौरव शर्मा ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित होकर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर भविष्य मे आने वाले तकनिकी और रोजगार के अवसरो से अवगत करवाया। कार्यक्रम मे माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सीएमओ गौरव शर्मा ने छात्र छात्राओ को भविष्य मे आने वाले अवसर, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, इंटरनेट आदि कि उपयोगिता पर समझाइश देकर सदुपयोग करने और भविष्य मे होने वाले देश प्रदेश स्तर के परिवर्तन से अवगत करवाया साथ हि कहा कि आप अपने भविष्य मे क्या बनना चाहते है उसके लिए क्या क्या मार्ग अपनाना है उसके लिए अभी से सुनियोजित शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने se निश्चित हि सफलता मिलती है। कलेक्टर महोदया जिला रतलाम का हवाला देते हुए कहा कि कलेक्टर बनने, आईपीएस के लिए बड़ी मेहनत करके चयन होता है तथा योग्यता अनुसार पद मिलता है ऐसे हि डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए क्या क्या करना पड़ता है यह सभी बनने के लिए आप शिक्षकगण तथा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य संजय जैन ने किया तथा आभार माना। कार्यक्रम मे प्रतिभा सोनी, अनुराधा सागरे, नसरीन खान, सीमा बेरिया, धर्मेंद्र हाड़ा, धर्मेंद्र खत्री, राकेश पाटीदार शिक्षकगण सहित छात्र छात्रा आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवरी में मुक्ति धाम सौंदर्यीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, प्रशासन की चयनात्मक सजगता पर उठे तीखे सवाल ।

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता और अभद्र भाषा का मामला, IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग।

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

भ्रष्ट सरपंच-सचिव की रक्षा में अंधा-बहरा बना प्रशासन बेलढाना पंचायत पर जनपद अधिकारियों की मेहरबानी, 300 मीटर सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट ।

इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: छत्रीपुरा में युवक को कुचला, मौत; 5 KM पीछा करने के बाद भी आरोपी फरार

बेलढाना में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री से बन रही सड़क; सरपंच-सचिव और अधिकारी मौन ।

Leave a Comment