मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया में शाहनवाज़ मंसूरी को मिली मध्य प्रदेश की कमान, इंदौर में भव्य स्वागत

On: February 18, 2026 2:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इंदौर। मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया (MFI) में संगठन विस्तार के तहत शाहनवाज़ मंसूरी को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें यह नियुक्ति पत्र हाजी शकूर मंसूरी बरकाती साहब द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में इंदौर शहर एवं जिले के विभिन्न समाज संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। समाज के युवाओं ने फूल-मालाओं से शाहनवाज़ मंसूरी का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति मंसूरी समाज को एकजुट और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहनवाज़ मंसूरी के नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

समारोह में फारूक मंसूरी (खजराना), यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रमीज खान, अब्दुल सलाम मंसूरी (बेटमा), कामील मंसूरी (किराना व्यापारी), आरिफ़ मंसूरी रोशन, युनुस मंसूरी, सलमान मंसूरी, मुदस्सर मंसूरी, अल्ताफ़ नूरी मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, रिज़वान मंसूरी, तौसीफ मंसूरी, इरफ़ान पटेल मंसूरी, वाजिद मंसूरी, रियाज़ मंसूरी साहब, अकील मंसूरी, राऊ से रहीस मंसूरी, शोएब मंसूरी (राऊ), हाजी अब्दुल हक़ मंसूरी, सरवर मंसूरी, ज़ाकिर मंसूरी, अब्दुल रज़्ज़ाक मंसूरी (कबाड़ी), सोनू मंसूरी, गोलू मंसूरी, उजैर मंसूरी, शादाब मंसूरी, मौलाना अल्ताफ़ साहब एवं जावेद मंसूरी सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

शिक्षा और संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ मंसूरी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता, युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार तथा संगठन के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक जिले और शहर में संगठन की नई टीम गठित की जाएगी तथा स्थानीय कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित कर समाजहित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

एकता और सहयोग का संदेश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने “अनेकता में एकता” के संदेश को दोहराते हुए कहा कि मंसूरी समाज के सभी संगठन सम्माननीय हैं और सबको साथ लेकर चलना ही संगठन की प्राथमिकता है। समाज की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया (MFI) की यह नियुक्ति प्रदेश स्तर पर संगठन को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

भ्रष्ट सरपंच-सचिव की रक्षा में अंधा-बहरा बना प्रशासन बेलढाना पंचायत पर जनपद अधिकारियों की मेहरबानी, 300 मीटर सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट ।

इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: छत्रीपुरा में युवक को कुचला, मौत; 5 KM पीछा करने के बाद भी आरोपी फरार

बेलढाना में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री से बन रही सड़क; सरपंच-सचिव और अधिकारी मौन ।

पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए चलेगा विशेष अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

देवरी में 11 पेटी अवैध शराब जब्त, बोलेरो सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Comment