मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ताल में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य चल समारोह व सम्मान समारोह आयोजित

On: April 20, 2026 10:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ताल (रतलाम) ताल में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए।
प्रातःकाल अम्मा माता परिसर में भगवान परशुराम का अभिषेक एवं वैदिक गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी एवं पं. कृष्णचंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
शाम 5 बजे गोपीनाथ मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने भी चल समारोह का स्वागत किया।
चल समारोह अंबा माता परिसर पहुंचकर महाआरती में परिवर्तित हुआ, जहां समाज के सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान परशुराम की आरती की।
कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों (कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं) को सम्मानित किया गया। साथ ही शासकीय सेवा में चयनित शिक्षक पवन शुक्ला एवं नितेश पाठक का भी विशेष सम्मान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजनों के साथ अश्विन मेहता, पंकज शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, मनीष भट्ट, धर्मेंद्र भट्ट, मोहित शर्मा, शुभम दुबे, रविंद्र शुक्ला, प्रदीप जोशी, प्रद्युम्न शास्त्री, धर्मेंद्र दीक्षित, विवेक नागर, उज्जवल शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर मोहित शर्मा ने किया, जबकि आभार पार्षद एडवोकेट पंकज शुक्ला ने माना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mathura News: मथुरा में ‘जंगलराज’! वर्चस्व की जंग में 30 मिनट तक बरसती रहीं गोलियां, खून से सने लोग और चारों तरफ चीख-पुकार

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल शुक्ला पंचतत्व में विलीन

सिर से बहता खून, आँखों में जीत का जज़्बा: चोटिल पहलवान अबू बकर बामस लगातार दूसरी बार बने ‘तेलंगाना केसरी’

Indore News: चौराहे पर ‘चालान’ काटने में मस्त पुलिस, उधर दिनदहाड़े ‘कुर्बानी के बकरे’ उड़ा रहे बेखौफ चोर! UP-Bihar बना जूनी इंदौर?

मां का हाथ कटने पर ITBP जवानों ने घेरा कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस, जानें पूरा मामला

TRS कॉलेज की B.Com CA छात्रा मानशी त्रिपाठी फिर बनी सोशल मीडिया चर्चा का केंद्र, ग्लैमरस रील्स से आध्यात्मिक पोस्ट तक का सफर बना चर्चा का विषय

1 thought on “ताल में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य चल समारोह व सम्मान समारोह आयोजित”

Leave a Comment