मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीजे पर अपशब्दों का विरोध बना जानलेवा: युवक की चाकू मारकर हत्या, दो घायल

On: April 20, 2026 8:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ताल के भोई मोहल्ला मे रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, शंकरलाल भोई के यहां एक ही स्थान पर तीन अलग-अलग बारातें—प्रतापगढ़ के पास बसाड़, हाटपिपलिया के समीप उनी तथा बड़नगर के पास रूनीजा गांव से—आई हुई थीं। रात में जब बारातें दुल्हन के घर पहुंचीं, उसी दौरान बसाड़ (प्रतापगढ़) की बारात के साथ
बसाड़ से आई बारात के डीजे वाहन के ऑपरेटर माखन कुमावत (निवासी मंदसौर) द्वारा माइक से गाली-गलौज की जा रही थी। मोहल्ले के ही दिलीप माली ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि माखन कुमावत और उसके साथियों ने दिलीप से झगड़ा शुरू कर दिया।बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों पर भी हमला कीया
झगड़ा बढ़ता देख दिलीप का भाई सुनील माली और मोहल्ले के समरथ बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि माखन कुमावत ने, चाकू से दिलीप के पेट में वार किया, जबकि उसके साथी बापू कहार (निवासी बसाड़) ने लोहे के पाइप से हमला किया। इस हमले में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घायलों को तत्काल ताल स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से दिलीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही दिलीप ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हत्या का मामला दर्ज, एक आरोपी हिरासत में….

ताल पुलिस ने मुख्य आरोपी माखन कुमावत सहित 3-4 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रीवा गैंगवार: पुलिस का ‘पीड़ित’ ही निकला मुख्य आरोपी, सनरूफ से दो पिस्टल लेकर फायरिंग का वीडियो वायरल

गरीबों की ‘रसोई’ पर अफसरों का ‘पहरा’? इंदौर नगर निगम के टेंडर में बड़े ‘खेल’ के आरोप, लोकायुक्त तक पहुंची बात!

इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा: 800 CCTV खंगाल पुलिस ने 3 बदमाश दबोचे, Crypto में घाटे ने बनाया लुटेरा

रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

रीवा में नया बवाल: मनीष पटेल समर्थक WhatsApp Group की कथित Chats Viral, Brahmin Samaj को लेकर Comments पर Controversy

Mughal History: क्या मुगल काल में बैन थी गौ-हत्या? बाबर की वसीयत से लेकर आखिरी बादशाह के फरमान तक, जानें क्या कहता है इतिहास

Leave a Comment