मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्राह्मण समाज ने वैदिक विधि-विधान से किया श्रावणी उपाकर्म हेमाद्री स्नान,

On: August 28, 2026 4:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सूर्य उपस्थान के बाद नवीन यज्ञोपवीत धारण कर किया विष्णु एवं सप्तऋषि

ताल। श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ताल ब्राह्मण समाज द्वारा परंपरानुसार श्रावणी उपाकर्म का आयोजन श्री झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। विद्वान आचार्य पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजनों एवं अन्य यज्ञोपवीतधारी धर्मबंधुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान आचार्य पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी ने उपस्थितजनों को श्रावणी उपाकर्म की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए वैदिक विधि से विभिन्न संस्कार संपन्न करवाए। उन्होंने कहा कि श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मण समाज का प्रमुख धार्मिक पर्व है। इस अवसर पर विधिपूर्वक किए जाने वाले हेमाद्री स्नान, देव एवं ऋषि पूजन तथा यज्ञोपवीत धारण से शरीर एवं आत्मा की शुद्धि का भाव जुड़ा है। साथ ही भगवान विष्णु एवं सप्तऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा है।
करीब 50 समाजजन एवं धार्मिक बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वप्रथम हेमाद्री स्नान एवं सूर्य उपस्थान किया गया। इसके पश्चात भगवान विष्णु एवं तर्पण कर सप्तऋषियों का पूजन कर उपस्थित यज्ञोपवीतधारियों को विधि-विधानपूर्वक नवीन यज्ञोपवीत धारण कराया गया। इसके बाद यज्ञ एवं गुरु पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रों और धार्मिक वातावरण से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
श्रावणी उपाकर्म के दौरान समाजजनों ने सनातन परंपरा एवं वैदिक संस्कारों के संरक्षण तथा आगामी पीढ़ी तक धार्मिक परंपराओं को पहुंचाने का संकल्प भी लिया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आरती एवं पूजन कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में आचार्य पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी, पं. रमेश मुखिया, पं. दिलीप शर्मा, पं. ललिता शंकर दूबे, पं. घनश्याम भट्ट, पं. अरुण दूबे, पं. मनीष भट्ट, पं. अश्विन मेहता, पं. योगेश मुखिया, पं. गोपाल चतुर्वेदी, पं. बंटी शर्मा, पं. मुकेश शर्मा, पं. मोहित शर्मा, पं. प्रेमशंकर शर्मा, पं. सतीश शर्मा, पं. शुभम दूबे, पं. गोविंद शर्मा, पं. केशव भट्ट, पं. दीपक व्यास, पं. केशव शर्मा सहित मदन दास बैरागी, किशन परमार, शाश्वत परमार, दिनेश राठोड़,कृष्णा टेलर एवं अन्य धर्मबंधु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment