मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डॉ. उल्हास पाटिल इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

On: May 17, 2026 8:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---

डॉ. उल्हास पाटिल इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में खुशी का माहौल

सावदा। गोदावरी फाउंडेशन संचालित डॉ. उल्हास पाटिल इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल, सावदा के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय दिया है।

विद्यालय की छात्रा तनमयी लासुरकर ने 465 अंक प्राप्त कर 93 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ओम देवरे ने 416 अंक प्राप्त कर 83.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्के. फरहान अल्ताफ ने 377 अंक प्राप्त कर 75.4 प्रतिशत तथा भाग्य जातकर ने 376 अंक प्राप्त कर 75.2 प्रतिशत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। अंग्रेजी विषय में भाग्य जातकर ने 92 अंक प्राप्त किए। गणित विषय में स्के. फरहान अल्ताफ ने 91 अंक हासिल किए। वहीं तनमयी लासुरकर ने फिजिक्स में 93 अंक, केमिस्ट्री में 94 अंक, बायोलॉजी में 95 अंक तथा फिजिकल एजुकेशन में 94 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। संस्था के अध्यक्ष डॉ. उल्हास पाटिल, सचिव डॉ. वर्षा पाटिल, सदस्य डॉ. केतकी पाटिल एवं डॉ. वैभव पाटिल सहित विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती भारती महाजन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। डीयूपीईएमएस सावदा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment