मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शासकीय महाविद्यालय ताल में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

On: July 3, 2026 1:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ताल/डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय ताल में पुलिस थाना ताल के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों, साइबर अपराधों के खतरों तथा उनसे सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।मुख्य वक्ता थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. भारत सिंह मईड़ा ने कहा कि डिजिटल दुनिया में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने विद्यार्थियों से व्याख्यान में मिली जानकारी को अपने जीवन में अपनाने और अपने परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।सब इंस्पेक्टर रविंद्र मालवीय ने भी साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में त्रिभुवन प्रसाद चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी स्वराज डाबी सब इंस्पेक्टर रवींद्र मालवीय एवं पुलिस थाना ताल की पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर जावेद अहमद रैशी, संजय कुमार बुके, दिलीप सिंह डोडिया, जितेंद्र दीक्षित, सुरेश कुमावत, अर्पिता धाकड़, उमा धाकड़ सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment