मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ताल को मिली सरदार पटेल उद्यान की सौगात, 8 फीट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण

On: October 31, 2026 4:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पूर्व राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहे मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
ताल। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर में शनिवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निर्मित उद्यान का लोकार्पण किया गया। नगर परिषद द्वारा विकसित सरदार पटेल उद्यान में स्थापित उनकी 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अतिथियों ने विधिवत अनावरण किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल थावरचंद गेहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार ने समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान घटवास के संत दिनेश व्यास, तालीदाना गौशाला धाम के संत नमन वैष्णव तथा करवा खेड़ी कुटिया के महंतप्रकाशनाथ का सान्निध्य रहा।
इसके साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक, क्षेत्रीय विधायक प्रो. डॉ. चिंतामणि मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, पाटीदार समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पटेल, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार, सुवासरा के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, इंदौर महानगर पाटीदारभाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।
रियासतों के एकीकरण से अखंड भारत की रखी नींव
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक
कार्य किया। आजादी के बाद अनेक रियासतों को भारत में मिलाकर उन्होंने अखंड राष्ट्र की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन देशसेवा, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता को प्राथमिकता दी। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम में संत नमन वैष्णव, संत दिनेश व्यास, सांसद अनिल फिरोजिया, पवन पाटीदार, तपन भौमिक, विधायक प्रो. डॉ. चिंतामणि मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
मुक्तिधाम विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा
समारोह के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने ताल नगर के मुक्तिधाम में विकास कार्यों एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इस घोषणा से मुक्तिधाम के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
नगर परिषद ने किया अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, सभापति प्रतिनिधि गुड्डू खान, गोवर्धन पोरवाल, अनिल परमार, दिनेश माली, मनीष परमार एवं अनवर मिर्जा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment