खरगोन। 10 नवम्बर 2026
दीपावली पर्व के दौरान मंगलवार को भाई दूज का त्योहार उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर भाई.बहन के अटूट रिश्ते और साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुठी मिसाल खरगोन में देखने को मिली।
शहर की दो हिंदू बहनों लता रघुवंशी और पुष्पा परसराम डंडीर ने अपने मुस्लिम भाई अजीजुद्दीन शेख को अपने घर आमंत्रित किया।
बहनों के आमंत्रण पर शहर में सांप्रदायिक सद्भाव को लेकर सक्रियता से काम कर रहे श्री शेख अपनी पत्नि सायरा शेख के साथ डंडीर एवं रघुवंशी के निवास पर पहुंचे। यहां दोनों बहनों ने श्री शेख की प्रेम और आदर के साथ आरती उतारी, उनके माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाई।
दोनों बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना करने के बाद अपने हाथों से तैयार किया स्वादिष्ट भोजन भी परोसा।
श्री शेख बताते है कि बीते सालो में खरगोन में हालात कुछ भी रहे हों, दोनों बहनों के साथ भाई.बहन का रिश्ता पिछले 40 साल से अनवरत साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल बना हुआ है।
रघुवंशी एवं डंडीर परिवार का श्री शेख से रिश्ता दर्शाता है कि त्योहार केवल रीति.रिवाजों का पालन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी प्रेम को सुदृढ़ करने का माध्यम भी हैं।
