ताल। नगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनिल शुक्ला के आकस्मिक निधन से नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन को राजनीति, समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। श्री शुक्ला लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर आमजन की सेवा करते रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक का वातावरण छा गया तथा बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
श्री शुक्ला की अंतिम यात्रा गुरुवार प्रातः उनके निज निवास सिलावट गली, ताल से प्रारंभ हुई। अंतिम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चंबल नदी स्थित मुक्तिधाम पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे
अंतिम यात्रा के दौरान कांग्रेस कमेटी, शिक्षक संघ, नगर परिषद, ब्राह्मण समाज, सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण समाज आर्यन ग्रुप, चारभुजा ग्रुप एवं आदर्श ग्रुप सहित विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प अर्पित कर एवं शाल ओढ़ाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। मुक्तिधाम पर उनके पुत्र पंकज शुक्ला ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवारजनों में भाई रजनीकांत, शिवनारायण, शरद एवं नरेंद्र शुक्ला सहित भतीजे हार्दिक, निशिकांत, कुलदीप, कार्तिक एवं कुंगाल तथा पौत्र उमांश, त्रियांश एवं हरदीप उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अनिल शुक्ला ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव निस्वार्थ भाव से समाज एवं जनता की सेवा की। वे सरल, सौम्य, मिलनसार एवं निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सदैव सर्वजन हिताय एवं समाजहित की भावना से कार्य करते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। नगर विकास, सामाजिक समरसता एवं जनसरोकारों के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका सदैव याद की जाएगी।
इस अवसर पर महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, तराना विधायक महेश परमार, अजीत बोरासी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, अभिनव निगम, पवन शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विमल जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाठक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह सिसोदिया, सुजानमल जैन, प्रमोद भट्ट, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, सत्यानारायण राठौर, मनीष राठौर, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ललिताशंकर दुबे, पवन मोदी, राजू माहेश्वरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने स्वर्गीय श्री शुक्ला के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सदैव गरीब, जरूरतमंद एवं आमजन की आवाज बनकर कार्य किया। नगर के विकास एवं सामाजिक एकता में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस दौरान समाज के प्रबुद्धजन कृष्णचंद्र शास्त्री अरुण दुबे , घनश्याम भट्ट, मुकेश शर्मा, मनीष भट्ट, गोपाल मुखिया , उमाशंकर शुक्ला, मनोज भट्ट, महेंद्र बंटी दुबे, जितेंद्र व्यास, महेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल शुक्ला पंचतत्व में विलीन
By Manish Bhatt
On: May 28, 2026 12:41 PM
---Advertisement---