मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ताल के कस्बा पटवारी रंगलाल शर्मा का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन

On: July 15, 2026 5:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---


ताल। ताल कस्बा के पटवारी रंगलाल शर्मा का बुधवार शाम हृदयाघात (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से ताल नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, श्री शर्मा खारुआकलां गए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें खारुआकलां स्थित मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
श्री शर्मा मूलतः ताल के समीप स्थित खेताखेड़ी गांव के निवासी थे और वर्तमान में ताल कस्बा पटवारी के रूप में पदस्थ थे। वे अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व तथा कार्य के प्रति ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से राजस्व विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा नगरवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।
नगर के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने श्री शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment