मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देवरी कला में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, अन्य विभागों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल।

On: February 28, 2026 4:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देवरी कला।

होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य से देवरी कला थाना प्रांगण में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने की।बैठक में शांति समिति, नगर सुरक्षा समिति, होलिका उत्सव समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार एवं विभिन्न मोहल्लों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।थाना प्रभारी ने सभी होलिका समितियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि होली और रंगपंचमी का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—अश्लील गीतों वाले डीजे एवं लाउडस्पीकर पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।केमिकल युक्त एवं हानिकारक रंगों का उपयोग न किया जाए।

अफवाह फैलाने या हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा।

बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं पत्रकारों ने एक स्वर में सहमति जताई कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसे आपसी सहयोग से बिना किसी विवाद के मनाया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से नियमों का पालन करने एवं किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने की अपील की।

अन्य विभागों की अनुपस्थिति पर उठे प्रश्न ?

बैठक के दौरान यह मुद्दा भी सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग सहित कुछ अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इस पर उपस्थित नागरिकों ने सवाल उठाया कि क्या त्योहारों के दौरान समस्त जिम्मेदारी केवल पुलिस विभाग और नगर पालिका परिषद की ही होती है?

नगरवासियों ने अपेक्षा जताई कि आगामी शांति समिति बैठकों में सभी संबंधित विभाग अपने जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा अपनी विभागीय जिम्मेदारियों—जैसे स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की निरंतरता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं—का निर्वहन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।देवरी पुलिस द्वारा होली पूर्व शांति समिति बैठकों का सिलसिला तेज किया गया है, ताकि शहर में त्योहार पूर्णतः सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण

वातावरण में मनाया जा सके।सभी नगरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।रंग बरसाएं, प्रेम बढ़ाएं और सद्भाव बनाए रखें। सुरक्षित रहें, खुश रहें।

Mp जनक्रांति न्यूज़ देवरी सागर

संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

Mob 7582995977

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रीवा गैंगवार: पुलिस का ‘पीड़ित’ ही निकला मुख्य आरोपी, सनरूफ से दो पिस्टल लेकर फायरिंग का वीडियो वायरल

गरीबों की ‘रसोई’ पर अफसरों का ‘पहरा’? इंदौर नगर निगम के टेंडर में बड़े ‘खेल’ के आरोप, लोकायुक्त तक पहुंची बात!

इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा: 800 CCTV खंगाल पुलिस ने 3 बदमाश दबोचे, Crypto में घाटे ने बनाया लुटेरा

रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

रीवा में नया बवाल: मनीष पटेल समर्थक WhatsApp Group की कथित Chats Viral, Brahmin Samaj को लेकर Comments पर Controversy

Mughal History: क्या मुगल काल में बैन थी गौ-हत्या? बाबर की वसीयत से लेकर आखिरी बादशाह के फरमान तक, जानें क्या कहता है इतिहास

Leave a Comment