मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रतलाम के सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में भीषण आग

On: February 27, 2026 5:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रतलाम, 27 फरवरी जिले के सैलाना थाना क्षेत्र मे कल्याण केदारेश्वर घाट पर गुरुवार रात करीब 2 बजे खाने के तेल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक और उसमें रखे करीब 1500 तेल के डिब्बे जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार ट्रक में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग डीजल टैंक तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया।
ट्रक चालक रशीद पिता कल्लुखा, निवासी टैंकर रोड, रतलाम के अनुसार वह अहमदाबाद से खाने का तेल लेकर रतलाम के कृष्णा ट्रेडिंग में माल खाली करने आ रहा था। केदारेश्वर घाट के पास अचानक शार्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के कारण कुछ समय के लिए सरवन मार्ग पर यातायात बाधित रहा। आग बुझने के बाद मार्ग को फिर से सुचारू कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रीवा गैंगवार: पुलिस का ‘पीड़ित’ ही निकला मुख्य आरोपी, सनरूफ से दो पिस्टल लेकर फायरिंग का वीडियो वायरल

गरीबों की ‘रसोई’ पर अफसरों का ‘पहरा’? इंदौर नगर निगम के टेंडर में बड़े ‘खेल’ के आरोप, लोकायुक्त तक पहुंची बात!

इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा: 800 CCTV खंगाल पुलिस ने 3 बदमाश दबोचे, Crypto में घाटे ने बनाया लुटेरा

रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

रीवा में नया बवाल: मनीष पटेल समर्थक WhatsApp Group की कथित Chats Viral, Brahmin Samaj को लेकर Comments पर Controversy

Mughal History: क्या मुगल काल में बैन थी गौ-हत्या? बाबर की वसीयत से लेकर आखिरी बादशाह के फरमान तक, जानें क्या कहता है इतिहास

Leave a Comment