मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र रखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश।गढ़ाकोटा में 26 फरवरी को ड्रोन व अन्य उड़ान गतिविधियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध।

On: February 26, 2026 4:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गढ़ाकोटा में 26 फरवरी को ड्रोन व अन्य उड़ान गतिविधियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र कलेक्टर ने जारी किए आदेश।जिला सागर जिला अंतर्गत कस्बा गढ़ाकोटा में 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा श्रेणी में संभावित खतरों को दृष्टिगत रखते हुए कस्बा गढ़ाकोटा एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून तथा अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की उड़ान पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।उक्त प्रस्ताव के आधार पर 25 फरवरी 2026 की रात्रि 8:00 बजे से 26 फरवरी 2026 की रात्रि 10:00 बजे (कार्यक्रम समाप्ति तक) ग्राम/कस्बा गढ़ाकोटा एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून एवं अन्य किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधियों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Mp जनक्रांति न्यूज़ सागर से

सोनू प्रजापति की रिपोर्ट Mob 7582995977

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी विधायक के बेटे ने 5 लोगों को थार से कुचला, पुलिस ने दर्ज की FIR

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और मालिनी गौड़ का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के अपमान का मुद्दा उठाया

देवरी में मुक्ति धाम सौंदर्यीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, प्रशासन की चयनात्मक सजगता पर उठे तीखे सवाल ।

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता और अभद्र भाषा का मामला, IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग।

भविष्य से भेंट: CMO गौरव शर्मा ने ताल मे छात्रों को करियर के अवसरों से किया प्रेरित

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

Leave a Comment