मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देवरी में विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया के जन्मदिवस पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर आयोजित।

On: February 27, 2026 3:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
oplus_2
oplus_2

देवरी में विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया के जन्मदिवस पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर आयोजितदेवरी (सागर), 27 फरवरी 2026। सागर जिले के देवरी में क्षेत्रीय विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर रक्तदान किया तथा विधायक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद राहुल सिंह लोधी रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह राजपूत तथा भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।अतिथियों ने विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया के नेतृत्व, विकास कार्यों और जनसेवा की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य जन्मदिवस को समाजहित से जोड़ने का प्रेरणादायी माध्यम है।रक्तदान शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में यूनिट रक्त एकत्रित किए गए, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायक होंगे।कार्यक्रम के अंत में विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Mp जनक्रांति न्यूज़ देवरी सागर से

सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

Mob 7582995977

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में देव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सागर में शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान: 14–15 वर्ष की बेटियों को मुफ्त HPV वैक्सीन।

सागर में त्योहारों की तैयारियां तेजकलेक्टर संदीप जी आर के सख्त निर्देश: विद्युत ऑडिट, सीसीटीवी चेक और शांति व्यवस्था पर विशेष जोर

रतलाम के सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में भीषण आग

निष्क्रिय अधिकारियों से त्रस्त ग्रामीणों की जनसुनवाई में फटकार — जमानपुर-परासिया पंचायत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

MSP पर सियासत तेज: 2585 नहीं, 3000 रुपये प्रति क्विंटल की मांग, पंजीकरण अवधि बढ़ाने की अपील।

Leave a Comment