
सागर जिले में गौ-उपलों से हुआ होलिका दहन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।सागर। जिले में इस वर्ष होली का पर्व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन लकड़ी के स्थान पर गौ-उपलों (गोबर के उपले) से किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचा।यह पहल कलेक्टर संदीप जी.आर. की अपील का परिणाम मानी जा रही है। उन्होंने होली के पर्व पर लकड़ी के स्थान पर वैकल्पिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग की अपील की थी, जिसका व्यापक असर जिलेभर में देखने को मिला।कई क्षेत्रों में अपनाई गई पहलरहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा, रुई बाजार एवं खुरई सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होलिका दहन कार्यक्रमों में इस बार पूर्णतः लकड़ी का त्याग कर गौ-उपलों से होलिका दहन किया गया।स्थानीय नागरिकों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी निभाया। इस पहल से जहां पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने में सहयोग मिला, वहीं प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी एक सार्थक कदम माना जा रहा है।जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरणजिला प्रशासन ने नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी पर्यावरण हितैषी तरीकों से त्योहार मनाने का संकल्प दोहराया।होली के इस पर्व पर जिलेवासियों ने यह संदेश दिया कि परंपराओं के साथ प्रकृति की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।
Mp जनक्रांति न्यूज़ देवरी सागर से
संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
mob 7582995977