मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देवरी में 11 पेटी अवैध शराब जब्त, बोलेरो सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

On: March 4, 2026 4:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देवरी में 11 पेटी अवैध शराब जब्त, बोलेरो सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

देवरी कला (जिला सागर) – देवरी तहसील में नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पेटी देशी अवैध शराब जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान बोलेरो वाहन सहित दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक रहली, गढ़ाकोटा एवं देवरी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से देवरी-रहली रोड पर डोगर सलैया के पास बोलेरो वाहन क्रमांक MP 04 AE 8432 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 9 पेटी लाल मसाला एवं 2 पेटी प्लेन कुल 11 पेटी देशी अवैध शराब बरामद की गई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित पिता जगदीश जोगी निवासी देवरी एवं राहुल पिता मुनीम राज निवासी बरमान के रूप में हुई है।

दोनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।इस कार्रवाई को देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा जब्त शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व सामाजिक संगठनों की इस संयुक्त पहल की सराहना की है।

Mp जनक्रांति न्यूज़ देवरी सागर

से सेसंवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment